डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को लोगों को आने वाली समस्याओं के जल्द समाधान के दिए निर्देश

by

Dc ने कहा संबंधित विभाग लोगों को बेहतर सेवाएं देना बनाए यकीनी
कस्बा हरियाना व नगर निगम होशियारपुर से संबंधित समस्या का करवाया हल

होशियारपुर, 13 अगस्त

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिले के समूह विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जन समस्याओं का जल्द समाधान करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग जनता तक बेहतर सेवाएं देना यकीनी बनाएं ताकि लोगों की किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने आज नगर निगम होशियारपुर व नगर परिषद हरियाना से संबंधित परेशानी संबंधी अधिकारियों को निर्देश देते हुए समस्या को त्वरित समाधान किया। उन्होंने शहर में अनसेफ ईमारतों, माल रोड व कोतवाली बाजार में सीवर के ढक्कनों के उखड़ने संबंधी मामले पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम को इसके तुरंत समाधान का निर्देश दिया, जिस पर नगर निगम ने कार्रवाई कर दी है।

कमिश्नर नगर निगम की ओर से बताया गया कि शहर में अनसेफ ईमारतों को ट्रेस करने के लिए पहले ही नगर निगम होशियारपुर की ओर से अभियान चलाया गया है, जिसके अंतर्गत अलग-अलग ईमारतें ट्रेस करने के बाद 4 ईमारतों में से 2 ईमारतों को मालिकों की ओर से अपने स्तर पर गिरा दिया गया है और बाकी बची 2 ईमारतें रिपेयर कर दी गई है। उन्होंने बताया कि फ्रैंड्ज सिनेमा की जो अनसेफ ईमारत के मामले में नगर निगम की टीम की ओर से मुआयना किया गया है और नियमों के मुताबिक बनती कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह माल रोड व कोतवाली बाजार के उखड़े सीवरेज के ढक्कनों का भी नगर निगम की ओर से निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि जिनमें एक मेनहोल जो कोतवाली बाजार में स्थित है, कि स्लैब डालने वाली है। इस संबंधी ठेकेदार को निर्देश दे दिए गए हैं और 14 अगस्त तक इस मेनहोल की स्लैब को दोबारा डालकर पुरानी टूटी स्लैब को हटा दिया जाएगा। इसी तरह माल रोड में सीवर के टूटे ढक्कन को भी 14 अगस्त को बदलकर नया ढक्कन रखवा दिया जाएगा।

इसी तरह कस्बा हरियाना में पिछले दिनों बारिश के कारण दुकानों में बरसाती पानी जाने के मामले पर नगर परिषद हरियाना की ओऱ से तुरंत कार्रवाई करते हुए नाले की सफाई करवा दी गई। ई.ओ नगर परिषद ने बताया कि नगर कौंसिल की ओर से शहर के सभी नालों की सफाई करवाई जा चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिद्धू मूसेवाला के नाम पर बनेगा कैंसर अस्पताल तथा खेल स्टेडियम :सीएम भगवंत मान का परिवार को भरोसा

मानसा : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाल के कत्ल से कई दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज शुक्रवार मूसेवाल के पारिवारिक सदस्यों के साथ मुलाकात कर संवेदना एवं सांत्वना व्यक्त की। हालांकि...
article-image
पंजाब

खेती विरोधी तीनों कानूनों को रद्द करवाने के लिए व एमएसपी को कानूनी मान्यता दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा : मट्टू

रिलायंस मॉल समक्ष 109वें दिन धरना जारी गढ़शंकर  : स्थानीय रिलायंस मॉल समक्ष कुल हिंद किसान सभा द्वारा दिया जा रहा निरंतर धरना आज 109वें दिन भी जारी रहा। जोगिंदर पाल सरपंच गज्जर की...
article-image
पंजाब

कंप्यूटर अध्यापक 7 की संगरूर रैली में होंगे शामिल

छठा वेतन आयोग व सीएसआर नियम लागू न करने खिलाफ रोष- गढ़शंकर, 5 जनवरी : कम्प्यूटर शिक्षक संघ ब्लाक गढ़शंकर की एक महत्वपूर्ण बैठक आज ब्लाक अध्यक्ष विशाल शर्मा की अध्यक्षता में गांधी पार्क...
article-image
पंजाब

पुलिस अधिकारी या कर्मचारी का वर्दी में वीडियो वायरल हुआ तो विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस की वर्दी के वायरल वीडियो को लेकर पुलिस प्रसाशन के और से बड़ा एक्शन लिया गया है। बता दें अब पुलिस कर्मचारी वर्दी पहनकर वीडियो नहीं बना सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!