डिप्टी कमिश्नर ने सांझी रसोई में खुद परोसा खाना : गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर सांझी रसोई में खाने की कीमत 20 रुपए से घटा कर 10 रुपए करने की घोषणा की

by

सरबत दा भला सोसायटी सोसायटी की ओर से बुक-ए-डे के अंतर्गत इस ऐतिहासिक दिन पर जरुरतमंदों को करवाया गया भोजन
होशियारपुर, 23 मई:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से दानी सज्जनों के सहयोग से चलाई जा रही सांझी रसोई का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जहां खाने की क्वालिटी चैक की, वहीं अन्य प्रबंधों का भी जायजा लिया। उन्होंने खाना खाने के लिए आए व्यक्तियों को खुद खाना भी परोसा। इस मौके पर उनके साथ सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज, जिला रैड क्रास सोसायटी के सदस्य व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पिछले कुछ समय से सांझी रसोई में खाने की कीमत 10 रुपए से बढ़ा कर 20 रुपए कर दी गई थी लेकिन आज गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर फिर से खाने की कीमत 10 रुपए कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण दिवस पर सरबत दा भला सोसायटी के जिला अध्यक्ष आज्ञापाल सिंह साहनी की ओर से बुक-ए-डे के अंतर्गत सांझी रसोई में सहयोग देकर जरुरतमंदों को भोजन करवाया गया। इस मौके पर सभी को छबील के तौर पर ठंडा भी दिया गया। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि रैड क्रास सोसायटी की ओर से चलाई जा रही सांझी रसोई में पूरे प्रदेश में अपना एक अलग स्थान बनाया है, जिसके लिए सोसायटी के सदस्यों के अलावा जिलावासी बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि जन्म दिवस, विवाह की वर्षगांठ या अन्य विशेष दिन सांझी रसोई में मनाने के लिए एक दिन सांझी रसोई के साथ(बुक-ए-डे) अभियान के अंतर्गत रैड क्रास सोसायटी की ओर से दिन बुक किए जा रहे हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक दानी सज्जन अपने विशेष दिन सांझी रसोई में मनाएं, ताकि सामाजिक सद्भाव पैदा किया जा सके।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से दानी सज्जनों के सहयोग से सांझी रसोई में खाने की क्वालिटी पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि पौष्टिक खाना ही मुहैया करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि सांझी रसोई में आकर कोई भी व्यक्ति दोपहर का खाना खाने के लिए आ सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हिदायत करते हुए कहा कि खाना बनाने से लेकर परोसने तक साफ -सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, चार लूट मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

चाकू की नोक पर लूट करने वाले दो युवक दबोचे, आठ मोबाइल और एक्टिवा बरामद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सुलझाए चार सनसनीखेज लूट केस, 100 फीसदी रिकवरी पुनीत महाजन। चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस को...
article-image
पंजाब

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने किया चाय-नाश्ते का प्रबंध

अबोहर I  अबोहर का साफ-सुथरा बनाने के लिए अबोहर विकास प्रभारी संदीप जाखड़ के नेतृत्व में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया हुआ है। आज सफाई अभियान के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने...
article-image
पंजाब

महिला सहित 4 पर लूट का मामला दर्ज, 1 ग्रिफतार : सतनौर में वैस्र्टन युनियन में हुई लूट का मामला

गढ़शंकर : गांव सतनौर में कल देर शाम वैस्र्टन युनियन व डोमेसिटक मनी की दुकान के मामले में हुई लूट के मामले में महिला सहित चार लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जाती जनगणना मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : पूर्व सांसद खन्ना

,सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में जाती जनगणना साबित होगा एक क्रांतिकारी कदम : खन्ना होशियारपुर 1 मई । पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने मोदी सरकार के जाती जनगणना के फैसले...
Translate »
error: Content is protected !!