डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने दी दुनिया भर में रहते सभी पंजाबियों को दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की बधाई

by

गढ़शंकर , 11 नवंबर : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की दुनिया भर में रहते सभी पंजाबियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार झूठ पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और देश की सांस्कृतिक विरासत के नैतिक मूल्यों और विचारों को दर्शाता है। उन्होंने अपील की कि वातावरण को सुरक्षित बनाने के लिए प्रत्येक को ग्रीन दीवाली मनाने की पहल करनी चाहिए क्योंकि प्रदूषण की समस्या गंभीर है और यह हम सभी को प्रभावित कर रही है।
डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने सभी देश निवासियों ख़ास तौर पर सिखों को ऐतिहासिक ‘‘बंदी छोड़ दिवस’’ के मौके पर भी बधाई दी है। इस दिन छठे गुरू श्री हरगोबिन्द साहिब जी ने साल 1612 दीवाली वाले दिन ग्वालियर के किले से 52 हिंदु राजाओं की रिहाई करवाई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पति, सास, ननद व जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज : मैरा में महिला दुआरा जहरीली वस्तु खाने से हुई थी मौत , महिला के पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के लगाए आरोप

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने सुसराल के कम दहेज लाने की प्रताड़ना से परेशान महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत के आरोप में उसके ससुर परिवार पर केस दर्ज किया है। पुलिस...
पंजाब

केंद्रीय गृह गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जल्द ही दौरा करेंगे पूरे पंजाब का

अमृतसर : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह गृहमंत्री अमित शाह जल्द ही पूरे पंजाब का दौरा करेंगे। यह जानकारी पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि वह पंजाब...
article-image
पंजाब

बीएसएफ ने सीमावर्ती इलाकों से 7 ड्रोन और 3 किलो हेरोइन की बरामद

अमृतसर : पिछले एक दिन में बीएसएफ के जवानों ने सीमा पर प्रभावशाली टीम वर्क, समर्पण और सतर्कता का प्रदर्शन किया है।पंजाब में बीएसएफ जवानों ने 7 ड्रोन (अमृतसर सीमा पर 5 और फाजिल्का और...
article-image
पंजाब

पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में मुकाबला

चंडीगढ़, 24 अक्तूबर :   पंजाब में 13 नवंबर को चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए शंखनाद हो चुका है। विभिन्न पार्टियों ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं।  पिछले लोकसभा...
Translate »
error: Content is protected !!