डिप्टी स्पीकर विधानसभा जयकृष्ण सिंह रोड़ी ने कहा : सरकार सतलुज दरिया से पानी लाकर फिल्टर करके गढ़शंकर के गांवों में पेयजल मुहैया करवाएगी

by

गढ़शंकर : 4 अगस्त
हलका गढ़शंकर के विधायक एवं डिप्टी स्पीकर विधानसभा जयकृष्ण सिंह रोड़ी ने विभिन्न गांवों में बैठकें करके मौके पर ही हलके के लोगों की मुश्किलों का समाधान किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उनके साथ उपस्थित थे। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत गांव गुज्जर, लसाड़ा, भातपुर राजपूतां, वरियाणा व हियातपुर आदि निवासी व पंचायत मैंबर उपस्थित थे।
डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रोड़ी ने कहा कि उनकी सरकार सतलुज दरिया से पानी लाकर फिल्टर करके गढ़शंकर के विभिन्न गांवों में पेयजल के रुप में मुहैया करवाएगी। इसी प्रकार गांवों में सेल्फ हेल्प ग्रुपों के जरिए महिलाओं को रोजगार दिलाया जाएगा।
इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी दलजीत सिंह खक्ख, बीडीपीओ मनजिन्द्र कौर, तहसीलदार तपन भनोट, सीडीपीओ परमजीत कौर, सरपंच जुझार सिंह नागरा, कमलजीत कौर, सरपंच बलविन्द्र देवी, सरपंच गीता देवी, सरपंच विनोद कुमार, चौधरी राम कुमार, सरपंच परमजीत कौर, सरपंच लखवीर कुमार, सरपंच बलदीप सिंह, गगनवीर सिंह, हरकमलप्रीत सिंह, जोगा सिंह, कामरेड राकेश कुमार, सरपंच अशोक कुमार व बलजिन्द्र सिंह हियातपुर विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने फिट इंडिया फ्रीडम रन को हरी झंडी दिखा करवाई शुरुआत, खुद भी फ्रीडम रन में लिया हिस्सा

होशियारपुर : नेहरु युवा केंद्र की ओर से भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा अध्यक्ष के लिए संजय जोशी के नाम के मायने, क्या केन्द्र सरकार पर शिकंजा कसना चाहता है संघ?

बे समय राजनीतिक वनवास भोग रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक संजय जोशी का नाम अचानक भाजपा अध्यक्ष पद के लिए उभरकर आया है। यह एक संयोग है या फिर किसी ‘खास रणनीति’...
पंजाब

कबड्डी खिलाड़ी भजना की चिट्टे के कारण मौत : भजना की 9 वर्ष का बेटा और 8 वर्ष की बेटी है

मुक्तसर: मुक्तसर जिले के गांव खोखर के नौजवान कबड्डी खिलाड़ी हरभजन सिंह (भजना) (36) की चिट्टे के कारण मौत हो गई है। मृतक नौजवान हरभजन सिंह उर्फ भजना अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था...
Translate »
error: Content is protected !!