डीएनए जांच से होगी शवों की शिनाख्त, 37 लोगों के लिए सैंपल : अभी तक पांच शव सर्च ऑपरेशन में बरामद – उपायुक्त

by

एएम नाथ। शिमला 05 जुलाई – समेज त्रासदी में लापता 36 लोगों के परिजनों के डीएनए सैंपल लिए गए है। डीएनए मैचिंग के बाद ही शवों की शिनाख्त हो पाएगी। पुलिस ने 37 परिजनों के सैंपल लिए है। त्रासदी में शिमला क्षेत्र से 33 और कुल्लू क्षेत्र से 3 लापता लोगों के परिजन शामिल है। अभी तक पांच शव बरामद हो चुके है। इन सभी का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है, जबकि इनके डीएनए सैंपल को फोरेंसिक लैब जुन्गा भेजा जा रहा है। लैब में डीएनए मैच के बाद ही शवों की सही शिनाख्त हो पाएगी।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि शव काफी क्षत-विक्षत हालात में मिल रहे है और ऐसे में शवों की शिनाख्त करना एक चुनौती है। इसी के चलते फैसला लिया गया है कि सभी शवों के डीएनए मैच करवाए जाएंगे। जब तक शिनाख्त नहीं हो पाएगी तब तक यह नहीं बताया जा सकता है कि शव कहाँ के है। ऐसे में जल्द से जल्द डीएनए टेस्ट के निर्देश दिए गए है।
*अभी तक पांच शव बरामद*
85 किलोमीटर के क्षेत्र में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में अभी तक पांच शव बरामद हुए हैं। पहला शव सुन्नी डैम क्षेत्र में 04 अगस्त को सुबह बरामद हुआ। इसके बाद शाम को नोगली के नजदीक डकोलढ़ में दो शव बरामद हुए थे। वहीं सोमवार को सुन्नी डैम के नजदीक डोगरी में दो शव बरामद हुए है। इनमें तीन पुरूषों के और दो महिलाओं के शव शामिल है। सभी शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।
*8 एलएनटी मशीनों की तैनाती*
सर्च ऑपरेशन में आठ एलएनटी मशीनों की तैनाती की गई है। सर्च ऑपरेशन के पांचवे दिन सुबह छह बजे से मशीने मलबे को खंगालने में लगी रही। स्निफर डाॅग, लाइव डिटेक्टर डिवाइस, स्थानीय लोगों की मदद से सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।
*बिजली खंबों को जोड़ कर अस्थायी पुल तैयार*
समेज में सर्च ऑपरेशन के दौरान बिजली के खंबों को जोड़ कर अस्थायी पुल तैयार कर दिया गया है। इस पुल के बनने से खडड के दूसरी तरफ भी सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कुछ ही दिनों में वैली ब्रिज स्थापित हो जाएंगे।
*अनाधिकृत संदेशों पर न करें वित्तीय सहयोग*
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समेज त्रासदी के नाम पर सोशल मीडिया पर अनाधिकृत संदेशों के माध्यम से किसी भी प्रकार वित्तीय सहायता न करें। इच्छुक दानकर्ता मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में सहयोग कर सकते है। इसके अलावा एसडीएम रामपुर के कार्यालय से संपर्क करके भी सहायता की जा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाषणों का पूरा निचोड़ पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जयशंकर के संसद में दिये गये भाषणों का पूरा निचोड़ ये रहा

नई दिल्ली :  लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर हुई चर्चा ने यह स्पष्ट कर दिया कि मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी रणनीति और नीतियों में एक निर्णायक और आक्रामक दृष्टिकोण अपनाया है।...
article-image
पंजाब

पंजाब भाजपा के 31 सैलों के कन्वीनर व को-कन्वीनर किए नियुक्त : रंजन कामरा को स्टेट सैल कन्वीनर, राहुल माहेश्वरी को-कन्वीनर

चंडीगढ़ :   पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ विचार विमर्श उपरांत पंजाब भाजपा के 31 सैलों के कन्वीनर व को-कन्वीनर नियुक्त किए हैं। ...
article-image
पंजाब

टिब्बियां में सुनील चौहान ने गांव वासियों के सहयोग से पांच बैड को खोला कोविड केयर सैंटर कोरोना मरीजों के लिए अपनी चारों गाडिय़ों को वतौर अैबूलैंस के तौर पर उपयोग करने की घोषणा की

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: गांव टिब्बियां में कोरोना से महिला की मौत होने के बाद समाज सेवी सुनील चौहान ने गांव वासियों के सहयोग से कोविड केयर सैंटर स्थापित कर दिया है। जिसे गांव बीनेवाल,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वंदे भारत ट्रेन पर फिर पथराव, 2 कोचों के टूटे शीशे – ऊना से दिल्ली आ रही

रोहित भदसाली। ऊना :  गांव बसाल  में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बसाल, त्यूड़ी और पनोह गांवों में रेलवे ट्रैक के आसपास...
Translate »
error: Content is protected !!