डीएवी कालेजीएट स्कूल गढ़शंकर में गुरमति क्विज मुकाबले आयोजित 

by
गढ़शंकर, 25 दिसंबर : डीएवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादे, माता गुजर कौर तथा अन्य शहीदों को समर्पित गुरमति क्विज मुकाबला करवाया गया। भाई सतनाम सिंह प्रचारक गुरमति प्रचार केंद्र भाई तिलकू जी गढ़शंकर ने इस क्विज मुकाबले का संचालन किया। इस मुकाबले में बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह, बाबा संगत सिंह, बाबा जीवन सिंह आदि छह टीमें शामिल हुई। इतिहास संबंधी पूछे गए क्विज मुकाबले में शामिल विद्यार्थियों ने बड़े अच्छे ढंग से प्रश्नों के जवाब दिए। इस मुकाबले में तमन्ना, महक तथा एकता की टीम ने प्रथम, स्नेहा, नवदीप तथा सुखमणि की टीम ने द्वितीय तथा हर्ष, अभिषेक व  तरनवीर की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया तथा भाग लेने वाले अन्य विद्यार्थियों को मैडल व  पेन देकर उत्साह बढ़ाया गया। प्रिंसिपल डॉक्टर कमल इंदर कौर ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया तथा आगे से भी इस तरह के मुकाबले करवाते रहने का वादा किया ताकि विद्यार्थियों को अपने इतिहास का ज्ञान मिल सके। कॉलेज अध्यक्ष वी.पी. बेदी ने सबको बधाई दी। भाई सतनाम सिंह तथा अन्य को सम्मानित किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गर्ल्स कालेज मानसोवल में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण

गढ़शंकर : महाराज ब्रह्मा नंद भूरीवाले गरीबदासी राणा गजिंदर चंद गर्ल्स कॉलेज, मानसोवाल में मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत इस दौरान एनएसएस की प्रोग्राम अफसर कमलेश रानी के नेतृत्व में एनएसएस यूनिट...
article-image
पंजाब

जसविंदर भल्ला के निधन पर पवन दीवान ने गहरा शोक व्यक्त किया

लुधियाना, 22 अगस्त: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और लुधियाना कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान ने प्रसिद्ध पंजाबी कलाकार और महान हास्य कलाकार जसविंदर भल्ला के निधन पर गहरा...
article-image
पंजाब

कंडी व बीत के जंगलों में तेदंूए पहुंचे, वन विभाग की टीम को मिला कंबाला के जंगल में

गढ़शंकर : गढ़शंकर के कंडी व बीत के जंगलों मेेंं तेदुओं के मिलने के कारण वन विभाग व बाईल्ड लाईफ विभाग ने सर्च अपरेशन किया और किसी भी तरह का जनता को खतरा नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!