डीएवी कालेज गढ़शंकर का बी.ए. का परिणाम शानदार : गुरविंदर कौर कालेज में प्रथम

by

गढ़शंकर, 15 जुलाई : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए परिणाम में डीएवी कालेज फार गर्ल्स गढ़शंकर का बी.ए. का परिणाम शानदार रहा। इस परिणाम में सभी छात्राओं ने शानदार अंक हासिल कर कालेज का नाम रोशन किया। इस परिणाम में छात्रा गुरविंदर कौर पुत्री दिलबाग सिंह ने 2400 अंकों में से 1964 अंक प्राप्त कर कालेज में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार बेबी बस्सी पुत्री राजू ने 1938 अंक हासिल कर द्वितीय तथा दिया पुत्री दविंदर सिंह ने 1878 अंक हासिल कर कालेज में तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष वी.पी. बेदी ने मेधावी छात्राओं को बधाई दी और आगे भी सख्त मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कालेज प्रिंसीपल डा. कंवलइन्द्र कौर ने छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को मुबारकबाद दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर पुलिस ने विभिन्न मामलों में संलिप्त आरोपियों को किया गिरफ्तार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  एसएसपी संदीप कुमार मलिक आईपीएस द्वारा नशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत मेजर सिंह पुलिस अधीक्षक पीबीआई. हरियाणा पुलिस ने उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण होशियारपुर...
article-image
पंजाब

पत्रकारिता में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर डाक्टर दलजीत सिंह अजनोहा को विशेष सम्मान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देकर डाॅ. दलजीत सिंह अजनोहा ने पत्रकारिता में पीएचडी कर समाज में एक मिसाल कायम की है। उनकी इस महान उपलब्धि को देखते हुए गांव...
article-image
पंजाब

स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के साथ स्पी विधान सभा ने की मुलाकात : जिला प्रशासन की ओर से घर जाकर भी किया गया स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का सम्मान

होशियारपुर, 15 अगस्त:  स्पीकर पंजाब विधान सभा कुलतार सिंह संधवा ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के साथ विशेष मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार स्वतंत्रता...
article-image
पंजाब

खेल मैदान को लेकर हुई तकरार के बाद महिला सरपंच के पति द्वारा एक युवक के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत के बाद गांव में मामला गर्माया  

युवाओं के विरोध के चलते पुलिस पार्टी खाली हाथ लौटी गढ़शंकर।  खेल मैदान को लेकर हुई तकरार के बाद ग्राम पंचायत महिंदवाणी गुज्जरां की महिला सरपंच के पति द्वारा गांव के ही एक युवक...
Translate »
error: Content is protected !!