डीएवी कॉलेज गढ़शंकर के 25 वर्ष होने पर सिल्वर जुबली समागम आयोजित

by

गढ़शंकर, 12 सितम्बर : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर ने सिल्वर जुबली मनाई। कॉलेज कमेटी अध्यक्ष वी.पी. बेदी के नेतृत्व में चल रहे इस कॉलेज को मान्यता प्राप्त हुए 25 वर्ष होने पर सिल्वर जुबली समागम आयोजित किया गया। इस मौके प्रोफेसर सुलेंद्र पाल ने कॉलेज की प्राप्तियों तथा शैक्षणिक व सामाजिक क्षेत्र में डाले योगदान पर चर्चा की। प्रिंसिपल डॉक्टर कमलइंदर कौर ने कॉलेज से जुड़ी अपनी यादें साझा की। कमेटी अध्यक्ष वी.पी. बेदी ने कॉलेज की स्थापना समय से लेकर अब तक दरपेश चुनौतियों का वर्णन करते भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज की स्थापना तब हुई जब औरतों की शिक्षा के बारे में सोचना भी मुश्किल था। यह कॉलेज वर्तमान समय में प्रकाश के स्तंभ बना है। इस मौके पर विद्यार्थियों ने गीत, नाच, स्किटें व अन्य वंनगियां पेशकर मनोरंजन किया। अंत में लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑस्ट्रेलिया और कनाडा स्टडी वीज़ा के बेहतरीन नतीजे आ रहे : कंवर अरोड़ा

चंडीगढ़ : कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के प्रबंध निदेशक कंवर अरोड़ा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया और कनाडा स्टडी वीज़ा लगातार आ रहे हैं। 2024 में 12वीं पास करने वाले बच्चों को लगातार ऑस्ट्रेलियाई स्टडी वीज़ा...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल बोड़ा में शक्ति टीम ने लाइफबॉय से बच्चों के हाथ धोने के फायदे बताए

शक्ति टीम गढ़शंकर ने बताए लाईफवाय से हाथ धोने के फायदे भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: हिन्दुस्तान युनीलीवर लिमटिड की और से सरकारी स्कूल बोड़ा में समागम का आयोजन कर लाईफवाय शाप व हैंड वाश से...
article-image
पंजाब

राजनीतिक सरगर्मी पंजाब में तेज : अमृतपाल सिंह की पार्टी इस सीट से लड़ेगी उपचुनाव

तरनतारन। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक डॉ कश्मीर सिंह सोहल के देहांत के बाद खाली हुई सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भले ही अभी घोषणा नहीं हुई, लेकिन विभिन्न पार्टियों ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

न्याय दीजिए नही तो बन जाएंगे आतंकवादी : खून से लिखा खत हो रहा वायरल : कर्नाटका का है मामला

पीएसआई रिक्रूटमेंट स्कैम कालबुर्गी :  545 पुलिस सब इंस्पैक्टरों (पीएसआई) की भर्ती के लिए परीक्षा में कथित अनिमितताओं की चल रही जांच के दौरान, उम्मीदवारों के एक हिस्से ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने...
Translate »
error: Content is protected !!