डीएवी बी.एड. कॉलेज, होशियारपुर के बी.एड.सत्र- I का शानदार परिणाम

by

होशियारपुर l दलजीत अजनोहा :  डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ. अनूप कुमार तथा सचिव श्री. डी.एल.आनंद (रिटायर्ड
प्रिंसिपल) के मार्गदर्शन में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर के बी.एड.
सत्र I (2024-26 ) का परिणाम बहुत शानदार रहा I
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. विधि भल्ला ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से घोषित किये गए
बी.एड. सत्र I (2024-26) के परिणामों में डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर की छात्रा
रजनी ने 88.66% अंक प्राप्त करके कॉलेज में प्रथम स्थान, हरप्रीत कौर ने 88% अंक प्राप्त करके
कॉलेज में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा प्रिया सिंह ने 87.77 % अंकों के साथ कॉलेज में तृतीय
स्थान प्राप्त किया I 96 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त करके कॉलेज तथा अपने अभिभावकों का
नाम रोशन किया I इस प्रकार कॉलेज की बी.एड. सत्र-I का परिणाम 100% रहा I
छात्रों की इस शानदार प्राप्ति के लिए कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ. अनूप कुमार ने कॉलेज
प्रिंसिपल डॉ. विधि भल्ला, कॉलेज के अध्यापकों तथा विद्यार्थियों को इस बेहतरीन प्राप्ति के लिए
बधाई दी I सचिव श्री. आर. एम. भल्ला ने भी छात्रों के सफल भविष्य के लिए कामना की I
प्रिंसिपल डॉ. विधि भल्ला ने इस अवसर पर छात्रों तथा स्टाफ को बधाई दी और कहा कि यह सब
अनुभवी अध्यापकों तथा छात्रों की कड़ी मेहनत का फल है जिसके कारण संभव हुए शत-प्रतिशत
परिणामों द्वारा आज हमारा कॉलेज शैक्षिक व गैर-शैक्षिक दोनों क्षेत्रों में निरंतर विकास कर रहा है I

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कालेज या शैक्षणिक संस्थान नहीं रोक सकता एस.सी विद्यार्थियों के शैक्षणिक सर्टिफिकेट या रोल नंबर: राहुल चाबा

ए.डी.सी की अध्यक्षता में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई बहुजन क्रांति मंच के पदाधिकारियों की बैठक होशियारपुर, 11 अगस्त: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा की ओर से आज बहुजन क्रांति मंच के...
article-image
पंजाब

एंटी ड्रग्स कार रैली जोगिंदर नगर में रोटरी क्लब ने की आयोजित : नशे से दूर रहकर ही युवा कर सकते हैं देश व प्रदेश का नाम रोशन – डॉ मुकुल शर्मा

जोगिंदर नगर, 05 जनवरी – जोगिंदर नगर में नशे के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए रोटरी क्लब के सौजन्य से जोगिंदर नगर एथेलेटिक्स सेंटर के मैदान से एंटी ड्रग्स कार रैली का आयोजन...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में खालसा साजना दिवस को समर्पित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा की अगुवाई में इतिहास विभाग द्वारा खालसा साजना दिवस को समर्पित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न विभागों...
पंजाब

खालसा कालेज में डिजीटल इनीशीएटिव आफ एनसीईआरटी विषय पर करवाया वैबीानर

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा के नेतृत्व में ऐजूकेशन विभाग दुारा अैकसटेंशन लैकचर तथा कैमिसट्री विभाग दुारा वैबीनार करवाया गया। अैजूकेशन विभाग दुारा डिजीटल इनीशीएटिव आफ...
Translate »
error: Content is protected !!