डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर में बोर्ड की परीक्षा पांचवी आठवीं 10वीं और 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के नतीजे रहे शत् प्रतिशत

by
होशियारपुर :   डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर में बोर्ड की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कुमार ने परीक्षा में पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे विद्यार्थियों को उनकी इस सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी सफलता सी सिर्फ विद्यालय बल्कि अपने अभिभावकों को भी गौरवान्वित किया है। उन्होंने बताया कि बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान पांचवी आठवीं 10वीं और 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के नतीजे शत् प्रतिशत रहे हैं।
12वीं कक्षा के परिणाम में साइंस वर्ग में आशिमा अरोड़ा ने पहला, सिमरनजीत कौर ने दूसरा और गुरलीन कौर ने अपने तीसरा स्थान हासिल किया। 12वीं कक्षा के कॉमर्स वर्ग में भूमि गुप्ता ने पहला, वृंदा सैनी ने दूसरा और मनस्वी बख़्शी ने तीसरा स्थान हासिल किया।  कला संकाय में केशव शर्मा और भवनीत सिंह पहले स्थान पर रहे जबकि सुखमनप्रीत सिंह ने दूसरा तथा ईशा लूथरा व प्रियांशु ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
दसवीं कक्षा में अंजलि महे पहले, सिमरन दूसरे और मनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रहे। आठवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा में  प्रिंस कुमार ने पहला, चरनप्रीत सिंह ने दूसरा और सोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार पांचवी कक्षा की बोर्ड परीक्षा में लव जोत ने पहला, सपना ने दूसरा और रमनीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। अपने संदेश में डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के प्रधान डॉ .अनूप कुमार और सचिव प्रिंसिपल डीएल आनंद ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई देते हुए भविष्य में और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेडिकल कालेज, बस स्टैंड और इंडोर स्टेडियम से हमीरपुर को मिलेगी नई पहचान

एएम नाथ। हमीरपुर 29 मार्च। विकास के विभिन्न मानकों में अव्वल रहने वाले जिला हमीरपुर में इस समय अरबों रुपये की परियोजनाओं के कार्य प्रगति पर हैं। इनमंे से कुछ परियोजनाएं ऐसी हैं, जिनसे...
article-image
पंजाब

डी.टी.एफ. द्वारा पुरानी पैंशन प्राप्त फ्रंट के संगरूर मुजाहिरे में हिस्सा लेने का ऐलान

रैगुलाइजेशन मुकम्मल न होने पर गुप्त एक्शन की चेतावनी गढ़शंकर : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम देव सिंह की अगुवाई में प्रदेश कमेटी की अहम बैठक की गई। जिसमें पैंशन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

तुम या अन्य कोई गैंगस्टर या कोई और कुत्ता या गधा बराबर – गोल्डी बराड़ को पंजाब पुलिस के डीएसपी बिक्रम सिंह ने जमकर लताड़ा

तुम या तुम्हारे जैसा कोई कुत्ता… पंजाब पुलिस के अधिकारी ने गोल्डी बराड़ को खूब लताड़ा खतरनाक गैंगस्टर और कनाडा से अपराध के रैकेट को चलाने वाले गोल्डी बराड़ को पंजाब पुलिस के डीएसपी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दूल्हे को युवक ने पीठ पर उठाकर पार कराया उफनता नाला : पुल नहीं होने पर उठे सवाल

एएम नाथ । चंबा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर इलाके का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक अपनी जान की परवाह...
Translate »
error: Content is protected !!