डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर में बोर्ड की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया संम्मानित

by

होशियारपुर :  डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर में बोर्ड की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया । इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कुमार ने परीक्षा में पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे विद्यार्थियों को उनकी इस सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी सफलता से विद्यालय और अपने अभिभावकों को गौरवान्वित किया है। उन्होंने बताया कि बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान पांचवी, आठवीं, 10वीं और 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के नतीजे शत् प्रतिशत रहे हैं।12वीं कक्षा के परिणाम में साइंस वर्ग में अरमान अग्निहोत्री ने 95.80 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, हर्षदीप ने 95.40 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और हरनूर कौर ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 12वीं कक्षा के कॉमर्स वर्ग में वंश अरोड़ा ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, हरमनप्रीत कौर ने 87.20 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और हार्तिक कुमार ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। कला संकाय में सिम्योन ने 91.40 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, अभय कुमार ने 87.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा सचिन कुमार ने 83.20 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह दसवीं कक्षा में इशिका पहले, प्रभजोत कौर दूसरे और नवरीन कौर तीसरे स्थान पर रहे। आठवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा में कृतिका ने पहला, तमन्ना ने दूसरा और यथार्थ तीसरा स्थान हासिल किया। अपने संदेश में डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के प्रधान डॉ .अनूप कुमार और सचिव प्रो. आरएम भल्ला ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई देते हुए भविष्य में और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DA विवाद : मुलाजिमों के आगे नहीं झुकेंगे CM भगवंत मान, पंजाब सरकार हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी…कर्मचारी संगठनों ने 7 सितंबर तक कार्रवाई वाली चिट्ठी वापस लेने का दिया अल्टीमेटम

चंडीगढ़। पंजाब में सरकारी कर्मचारियों और आम आदमी पार्टी सरकार के बीच महंगाई भत्ते (DA) को लेकर विवाद और बढ़ गया है। सरकार ने हाईकोर्ट के DA भुगतान संबंधी आदेश को सुप्रीम कोर्ट में...
article-image
पंजाब

बस के ट्राले के पीछे से टक्कराने से एक की मौत , पिता पुत्र गंभीर घायल

दुर्घटनास्थल से बस चालक, सहचालक व ट्राला चालक ट्राले स्मेत फरार माहिलपुर : मुख्य मार्ग होशियारपुर-चंडीगढ पर कस्बा माहिलुपर के बाहरवार ट्रक यूनियन के समीप एक टूरिस्ट बस के किसी अजात ट्राला के पिछे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल परिवहन निगम की बस में नंगल डैम के पास आग लगी, कोई हताहत नहीं

नंगल  : हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के संधोल से दिल्ली जा रही हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस में नंगल डैम के पास आग लग गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रूस-ईरान से तेल खरीद पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप के फैसले पर टिकी भारत की नजर

अमेरिकी संसद से बिल पास, ट्रंप को अतिरिक्त शुल्क लगाने का अधिकार मिल सकता है; भारत ने कहा- राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए उठाएंगे हर जरूरी कदम अमेरिका में रूस और ईरान से...
Translate »
error: Content is protected !!