डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, होशियारपुर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

by
होशियारपुर। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, होशियारपुर में गणतंत्र दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रख्यात शिक्षाविद् एवं डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, होशियारपुर के कोषाध्यक्ष श्री हरीश चंद्र शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संतोष मोहिनी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके उपरांत उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें राष्ट्रसेवा, देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। श्री शर्मा ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अच्छे नागरिक बनने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सशक्त राष्ट्र का निर्माण शिक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिकों से ही संभव है।
विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश कुमार ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व की संक्षिप्त जानकारी दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, एकता में विविधता की भावना पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विशेष रूप से पंजाबी लोकनृत्य ‘लुड्डी’ की प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निर्मल कुटिया टूटोमजारा में 41 दिवसीय सुखमनी साहिब जी और मूल मंत्र के जप तप निरंतर जारी : बाबा मखन सिंह,बाबा बलबीर सिंह शास्त्री 

41 दिवसीय  सुखमनी साहिब  और मूल मंत्र के जप तप समागम की संपनता 30 अक्टूबर को बाद दुपहर 1 बजे होगी : बाबा मखन सिंह,बाबा बलबीर सिंह शास्त्री होशियारपुर : दलजीत अजनोहा – जिला होशियारपुर...
article-image
पंजाब

त्यौहार हम सभी को आपसी भाईचारक सांझ के साथ जीने का संदेश देते है: डा. बलजीत खालसा कालेज गढ़शंकर में लोहड़ी मनाई

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह की अगुआई में लोहड़ी का उत्सव मनाया गया।   जिसमें प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह ने लोहड़ी की आग जलाने की रसम अदा...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी ने तीन साल बाद एक बार फिर महिलाओं से की वादाखिलाफी : भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं को दी जा रही सम्मान राशि -निमिशा मेहता

गढ़शंकर- गढ़शंकर से भाजपा हलका इंचार्ज निमिशा मेहता ने पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए बजट के बारे में बोलते हुए कहा है कि महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा करने...
article-image
पंजाब

मजीठिया को हाईकोर्ट से मिली जमानत

चंडीगढ़ : ड्रग्स एवं मनी लांड्रिंग मामले में जेल में बंद पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा बुधवार को जमानत मिल गई है। इस मामले संबंधी...
Translate »
error: Content is protected !!