डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न : ‘मेरी माटी-मेरा देश’ के जरिए देश के किसानों और वीर जवानों के देश के लिए योगदान को याद करते हुए वीरों की कुर्बानियों को दी श्रद्धांजलि

by

होशियारपुर :  125 साल से समाज में शिक्षा का उजियारा फैला रहे डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह स्कूल परिसर में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री तथा पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग विजय सांपला बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
समारोह की अध्यक्षता डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार ने की। ‘मेरी माटी-मेरा देश’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा ज्योति प्रज्वलित किए जाने से हुई। इसके बाद स्कूल की छात्रा अनिका वर्मा ने शिव स्तुति प्रस्तुत की। बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित एक्शन गीतों पर डांस की प्रस्तुति खूब सराही गई। अनेक रंगों से सजा एक भारत-श्रेष्ठ भारत, मेरा रंग दे बसंती चोला और तेरी मिट्टी में मिल जांवां से जहां दर्शकों के मन में देश प्रेम हिलोरें लेने लगा वहीं इत्ती सी हंसी, इत्ती सी खुशी, शो मैन राज कपूर और पापा के सपनों से कालेज तक का सफर ने हंसाया गुदगुदाया और उपस्थिति की जीवन की यादों को ताजा कर दिया। स्किट ‘मेरी माटी-मेरा देश’ के जरिए देश के किसानों और वीर जवानों के देश के लिए योगदान को याद करते हुए वीरों की कुर्बानियों को श्रद्धांजलि दी गई। पंजाबी लोकनाथ गिद्दा और भांगड़ा की प्रस्तुति के दौरान उपस्थिति के भी पांव थिरक उठे और पूरा पंडाल ढोल की थाप पर झूम उठा।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि विजय सांपला ने समाज में शिक्षा के प्रसार में डीएवी संस्थाओं के योगदान की सराहना करते हुए अपने उद्बोधन में मूल्य आधारित शिक्षा पर बल देते हुए शिक्षा में संस्कारों के समावेश को अत्यावश्यक करार दिया।

डीएवीसीएमसी अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार ने सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी और समाज में शिक्षा के प्रसार व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया। इस अवसर पर डीएवीसीएमसी के सचिव प्रिंसिपल डीएल आनंद की ओर से भेजे गए संदेश में सभी को बधाई देते हुए डीएवीसीएमसी की ओर से विद्यार्थियों के कल्याण और स्कूल के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।
इससे पहले स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान विभिन्न कक्षाओं में प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए और खेलों तथा अन्य पाठ्य सहायक गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। स्कूल की ओर से विद्यार्थियों के कल्याण में सहयोग देने वाली प्रमुख शख्सियतों का सम्मान किया गया। मंच का सफलता से संचालन मीनाक्षी मेनन ने किया। इस अवसर पर डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य, डीएवी कालेज होशियारपुर सोसायटी के सदस्य, स्कूल के पूर्व अध्यापक एवं विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक का शव देनोवाल खुर्द के शराब के ठेके के निकट से बरामद

गढ़शंकर: गांव देनोवाल खुर्द के निकट शराब के ठेके के निकट से युवक का पुलिस ने शव बरामद कर कबजे में ले लिया। जिसकी पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी टीचर कालोनी बलाचौर...
article-image
पंजाब

जम्मू-कटड़ा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट को लेकर बवाल, किसानों ने ट्रक और ट्रॉलियों से हाईवे किया जाम

श्रीहरगोबिंदपुर साहिब। हलका श्रीहरगोबिंदपुर साहिब के अधीन आते गांव चीमा खुड्डी में जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने कब्जा लेने पहुंचे अधिकारी और किसान आमने-सामने हो गए। हालांकि किसानों को एडीसी गुरदासपुर, एसडीएम डेरा बाबा...
article-image
पंजाब

निकाय चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के लिए सांसद तिवारी ने लोगों का आभार जताया

रोपड़, 18  फरवरी: श्री आनंदपुर शहर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी को मिली शानदार जीत के लिए जहां लोकसभा क्षेत्र के लोगों का आभार...
article-image
पंजाब

ऊना जिले में 14 लोगों की मौत पर जताया दुख, हर संभव मदद का दिया भरोसा : बाढ़ के कारण हुए नुकसान का उपमुख्यमंत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में लिया जायजा : मुश्किल घड़ी में प्रभावितों के साथ खड़ी है हिमाचल सरकार – मुकेश अग्निहोत्री

रोहित भदसाली । ऊना, 12 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान का जायजा लिया। सोमवार को अपने दौरे में उन्होंने बाथू-बाथड़ी क्षेत्र में...
Translate »
error: Content is protected !!