डीएसपी-एसएचओ सस्पेंड, 9 आरोपी गिरफ्तार : अमृतसर जहरीली शराब मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन

by
अमृतसर, 13 मई : अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत के मामले में पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) का बयान आया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने नकली शराब के कारण हुई दुखद मौतों के बाद तुरंत कार्रवाई की है।
पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) के ‘एक्स’ अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर जहरीली शराब मामले में की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया, “अमृतसर के मजीठा में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद पंजाब पुलिस ने नकली शराब के कारण हुई दुखद मौतों के बाद त्वरित कार्रवाई की. नकली शराब के धंधे से जुड़े नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मुख्य सरगना और कई स्थानीय विक्रेता शामिल हैं. ऑनलाइन खरीदे गए मेथनॉल का इस्तेमाल नकली शराब बनाने में किया गया था. पूरे मामले की जांच चल रही है, ताकि कार्यप्रणाली का पता लगाया जाए और सभी दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए।
उन्होंने आगे कहा, “बीएनएस और आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. डीएसपी सबडिवीजन मजीठा और थाना मजीठा के एसएचओ को लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है. साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है. पंजाब पुलिस नकली शराब के नेटवर्क को ध्वस्त करने और लापरवाह अधिकारियों को जवाबदेह ठहराने के लिए दृढ़ संकल्पित है. हम सभी दुख में एकजुट हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्ध हैं कि न्याय हो और भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोका जाए.” वहीं, अमृतसर के थरीयेवाल गांव में जहरीली शराब से तीन लोगों की मौत पर ग्रामीणों में गुस्सा है. उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है।
इस घटना के बारे में बात करते हुए एक स्थानीय निवासी ने कहा कि जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई थी तो हमने सोचा था कि यहां हालात सुधरेंगे, नशा और शराब खत्म हो जाएगी. लेकिन, यह वादा पूरा नहीं हुआ. आज मुख्यमंत्री यहां आ रहे हैं और मैं यही कहूंगा कि जितनी मर्जी राजनीति करनी है करो, लेकिन यह लोगों की लाशों पर नहीं होनी चाहिए.” वहीं, परिवार के सदस्य ने बताया कि गांव में जहरीली शराब बिकती थी, जिसे गांव के लोग पीते थे और इसको पीने की वजह से तीन लोगों की मौत हुई है।
गांव के सरपंच ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है. गांव में लंबे समय से जहरीली शराब का धंधा चल रहा था, जिसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई थी. पुलिस ने हाल ही में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है, लेकिन अभी भी कुछ लोग इस अवैध कारोबार में लिप्त हैं. सरपंच का आरोप है कि अगर प्रशासन ने पहले सख्त कदम उठाए होते तो आज इन लोगों की जान बच सकती थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम के आयोजन सम्बन्धी बाबा औगढ़ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन खन्ना ने बुलाई अहम् बैठक 

बाबा औगढ़ मंदिर व बाबा औगढ़ गर्ल्स कालेज के प्रभंधन पर हुई चर्चा होशियारपुर 20 जनवरी :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टैक्सी चालक को गला घोंटकर जंगल में फेंका : 2 आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ । देहरा :  हलगला घोंटकर फेंका टैक्सी चालक गंभीर हालत में घटना के दो दिन बाद मिला। यहां दो लोगों ने किराये पर टैक्सी ली और फिर किसी बात पर हुए विवाद...
article-image
पंजाब

No vehicle will go inside

*During the above time, construction work will be done on the road going inside the new Tehsil Complex Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 24 : * SDM Sanjeev Kumar said that the construction work of the building...
Translate »
error: Content is protected !!