डीएसपी गुरमुख सिंह बने जिला चोक बाल ऐसोसिएशन कपूरथला के अधयक्ष

by

कपूरथला/दलजीत अजनोहा :.जिला चोक बाल एसोसिऐशन कपूरथला की ओर से विशेष मीटिंग का आयोजन नयू आहूजा स्वीटस नजदीक चारबती चौक में ममता और गगनदीप कौर की अगुवाई में किया गया। इस मीटिंग में विशेष अतिथि के तौर पर डी ऐस पी स.गुरमुख सिंह, राकेश कुमार और राजीव वालिया (अध्यक्ष युवा खेल भलाई बोर्ड) पहुंचे। मीटिंग में राजीव वालिया(अध्यक्ष युवा खेल भलाई बोर्ड) ने सभी सदस्यों को चोकबाल गेम के बारे में जागरुक करवाया। राजीव वालिया ने कहा कि उनका उद्देश्य पंजाब में नई नई गेमों को लेकर आना है ताकि पंजाब के नौजवान खेलों के साथ जुड़ सके।

मीटिंग में राकेश कुमार ने सभी सदस्यों से बातचीत की और चोकबाल गेम की जानकारी दी। सभी सदस्यों ने विचार किया और गेम को बढाने के लिए ज्यादा से ज्यादा कोचों को चोकबाल की सिखलाई दी जाए ताकि कोच स्कूलों,कालेजों में बच्चों को गेम की जानकारी दे सकें। सभी सदस्यों की सलाह से डी ऐस पी स.गुरमुख सिंह को जिला चोकबाल ऐसोसिऐशन कपूरथला का प्रधान नियुक्त किया। सभी सदस्यों ने स.गुरमुख सिंह को प्रधान नियुक्त होने पर फूल-मालाएं और गुलदस्ते भेंट कर उनको बधाई दी। स.गुरमुख सिंह ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि चोकबाल गेम को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग दे गए और ऐसोसिएशन में नए सदस्यों नियुक्त किए जाएं गए। इस मौकै पर तेजिंदर सिंह भंडारी, नितिन शर्मा, परमजीत सिंह, बलविंदर सिंह, दर्शन सिंह, संजीव वालिया, समरजीत सिंह आदि शमिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Punjab News : पंजाब सरकार “जगत-जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट” से विवादित धाराएँ हटाए : जत्थेदार जगदेव सिंह मानसोवाल

गढ़शंकर।   शिरोमणि अकाली दल के सर्कल प्रधान जत्थेदार जगदेव सिंह मानसोवाल ने पंजाब सरकार से जल्दबाज़ी में पारित किए गए “जगत-जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट” से विवादित प्रावधान हटाने की मांग...
article-image
पंजाब

एनकाउंटर के बाद आतंकी अर्शदीप डाला के दो गुर्गों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार

सिद्धू मूसेवाला के बाद निशाने पर था ये पंजाबी सिंगर, दिल्ली में पकड़े गए अर्श डाला के दो गुर्गों का खुलासा नई दिल्ली :दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एनकाउंटर के बाद खालिस्तानी आतंकी...
article-image
पंजाब

4 हथियार तस्कर गिरफ्तार : गैंगस्टरों को करते थे डिलीवरी

अमृतसर : नशा व हथियार तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत अमृतसर जिला देहाती पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर एक ज्वाइंट आपरेशन के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।...
article-image
पंजाब

6.5 बैंड वाली लड़की चाहिए का इश्तेहार देकर की शादी : लड़की की शिकायत पर पति सहित ससुराल के तीन लोगों मामला दर्ज

नवांशहर । थाना राहों पुलिस ने आइलेट्स लड़की को विदेश भेजने की बात कह बाद में फीस न भरने तथा दहेज के लिए तंग करने के आरोप में महिला के पति सहित तीन लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!