डीसी अपूर्व देवगन ने ज़िला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोत का किया निरीक्षण :

by

चंबा, 24 नवंबर : डीसी अपूर्व देवगन ने आज ज़िला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चुवाड़ी जोत का प्रवास कर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिहाज से उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों की समीक्षा की।
इस दौरान उपायुक्त के साथ वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने यहां इको टूरिज्म के आधार पर विभिन्न पर्यटन आधारित गतिविधियों को विकसित करने को कहा।
साथ में उन्होंने साहसिक पर्यटन की अवधारणा के तहत पैराग्लाइडिंग एवं शीतकालीन खेल गतिविधियां की संभावनाओं पर कार्य करने के भी निर्देश दिए।
अपूर्व देवगन ने वन विभाग को इको टूरिज्म सोसाइटी के आधार पर गतिविधियों को शुरू करने की संभावनाओं पर कार्य को निर्देशित
किया।
उपायुक्त ने यहां पर्यटन मार्केटिंग को लेकर भी विभिन्न विभागीय कार्यों के साथ स्थानीय जन सहयोग को हिस्सा बनाने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने जोत में पहले से मौजूद विभिन्न संरचनाओं के सौंदर्यकारण एवं रखरखाव कार्यों तथा रास्ते के निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार करने तक तैयार करने के निर्देश दिए ।
यहां विशेष बात यह भी है कि ज़िला में पर्यटन गतिविधियों के विकास को लेकर ज़िला प्रशासन ने चलो-चंबा अभियान के तहत चंबा ज़िला के अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित करने को लेकर एक विशेष कवायद शुरू की है।
समुद्र तल से लगभग 9448 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित चुवाड़ी जोत ज़िला का महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। यहां साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तस्कर भाई बहन ने खोल दिया राज : पंजाब तस्करों से मिलकर चला रहे थे जम्मू में नशे का कारोबार

जम्मू ।  जम्मू पुलिस ने भाई बहन को करीब सत्तर लाख रुपये के चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों भाई बहन  पंजाब के नशा तस्करों के साथ मिलकर जम्मू में नशे का धंधा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धन के अभाव में अब उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे युवा : संजय रत्न

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/तलवाड़ा : विधायक संजय रत्न ने कहा कि बच्चे धन के अभाव में उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहे इस के लिए प्रदेश सरकार ने महत्वाकांक्षी डॉ. यशवंत सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

498 ग्राम चरस सहित एक युवक को किया गिरफ्तार

जोगिंदर नगर : जोगिंदर नगर पुलिस ने देर रात नाके के दौरान चरस की बड़ी खेप बरामद की है। आपको बता दें कि नाके के दौरान पुलिस ने एक युवक से 498 ग्राम चरस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने मंडी के धर्मपुर में 71.39 करोड़ रुपये लागत की 13 परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन किए

धर्मपुर  : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह ने आज मंडी जिला के धर्मपुर में 71.39 करोड़ रुपये लागत की 13 परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन किए। उन्होंने अवाहदेवी-टीहरा सड़क पर 2.92 करोड़ रुपये की लागत से...
Translate »
error: Content is protected !!