डीसी एवं एसपी ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के संग मनाया स्वतंत्रता दिवस : मॉर्डन चिल्ड्रन होम मशोबरा में विशेष कार्यक्रम

by

शिमला, 16 अगस्त – जिला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप एवं पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों ने आज मॉर्डन चिल्ड्रन होम मशोबरा में चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के संग स्वतंत्रता दिवस मनाया।

रिज मैदान पर जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के समापन उपरांत उपायुक्त अनुपम कश्यप के नेतृत्व में जिला प्रशासन मॉर्डन चिल्ड्रन होम मशोबरा की छात्राओं के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए पहुंचा। इस मौके पर छात्राओं ने रंगारंग देश भक्ति भरी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटौरी। यहां पर मौजूद सभी चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने प्रीति भोज किया। इसके अलावा हर अधिकारी ने व्यक्तिगत छात्राओं के छोटे छोटे समूह के साथ भविष्य को लेकर चर्चा की। और मार्गदर्शन किया।

उपायुक्त ने सभी छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी । उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के बारे में सभी छात्राओं को अवश्य रूप से पता होना चाहिए कि किस तरह से इस देश को आजादी प्राप्त हुई है।

उपायुक्त ने कहा कि आप सभी को किसी चीज से घबराने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी भी छात्रा को किसी प्रकार की दिक्कत है तो अवश्य रूप से ध्यान में लाए ताकि उसका समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि आपके सहयोग में जिला प्रशासन हमेशा तत्पर है। खूब मन लगा के पढ़ाई करो और आगे जाकर देश तथा प्रदेश का नाम रोशन करो।

पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने कहा कि इस दिन महान देश भारत के लोगों को आजादी प्राप्त हुई थी। स्वतंत्रता का अर्थ है कि सभी लोगों को अपनी व्यक्तित्व विकास सुनिश्चित कर सकता है। इस देश को आजादी बड़े मेहनत से मिली है। सब कुछ त्याग कर गुमनाम योधाओं ने इस देश की आजादी में अपनी एहम भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा हफ्ते में एक बार स्वतंत्रता संग्राम के बारे में अवश्य पढ़ें। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग खूब मेहनत एवं कर्म कर आगे बढ़े। आप ही हमारे देश का आने वाला भविष्य है।

कार्यक्रम दौरान तमाम अधिकारियों ने छात्राओं को चॉकलेट एवं फल भी वितरित किए।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, उपमंडलाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता, उपमंडलाधिकारी शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर, सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवदीप, रत्न नेगी, डीएसपी अमित, उप निदेशक उच्च शिक्षा लेख राज, जिला पर्यटन विकास अधिकारी संजय भगवती, जिला परियोजना अधिकारी डीआरडीए शिमला कीर्ति चंदेल, जिला कल्याण अधिकारी केवल राम चौहान, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी राकेश धौटा, जिला लोक संपर्क अधिकारी सिंपल सकलानी, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा, कार्यकारी जिला पंचायत अधिकारी यशपाल शर्मा, मॉर्डन चिल्ड्रन होम मशोबरा अधीक्षक नर्वदा सहित जिला के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

.0.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में तीन दिन का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से आज बचत भवन देहरा में आपदा प्रबंधन को लेकर तीन दिन का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों बारे किया जागरूक : लोकनाट्य दलों के माध्यम से

ऊना: 14 सितंबर: सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के लोकनाट्य दलों के माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं व उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को नशे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की “फॉर्च्युनर” गाड़ी दिल्ली से हो गई “चोरी “ : पत्नी मल्लिका नड्डा के नाम थी पंजीकृत

एएम नाथ। शिमला :   दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की लग्जरी कार ही चोरी हो गई है। बताया जा रहा है कि ये फॉर्च्युनर कार नड्डा की पत्नी...
हिमाचल प्रदेश

20 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत : युवक की शादी की तैयारियां चल रही थीं

बंगाणा : बंगाणा उपमंडल के तहत पड़ते गांव अंबे दा बेहड़ा निवासी 20 वर्षीय युवक की सर्पदंश के चलते मौत होने का मामला सामने आया है।  मृतक की पहचान रवि कुमार पुत्र देशराज निवासी...
Translate »
error: Content is protected !!