डीसी एसपी पहुंचे समेज, बाढ़ प्रभावितों के साथ की बैठक

by

शिमला, 17 अगस्त – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप एवं पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने आज रामपुर क्षेत्र के समेज गांव पहुँच कर बाढ़ प्रभावितों के साथ बैठक की । इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन ने डीसी एसपी को आपदा प्रभावितों को प्रदान की गई राहत सामग्रियों एवं क्षेत्र में किये गए राहत कार्यों से अवगत करवाया।
अनुपम कश्यप ने स्थानीय लोगों के साथ संवाद स्थापित करते हुए कहा कि समेज गाँव में भारी आपदा में बहे लोगों को ढूंढ़ने के लिए बचाव दलों का सर्च ऑपरेशन चरणबद्ध तरीके से चालू रहेगा। बचाव दलों का यह सर्च ऑपरेशन लगभग 85 किलोमीटर में चला है। उन्होंने कहा कि समेज क्षेत्र के अतिरिक्त सुन्नी क्षेत्र में भी लोगों को ढूंढ़ने के लिए यह सर्च ऑपरेशन आगामी आदेशों तक जारी रहेगा।
उपायुक्त ने कहा कि इसके अतिरिक्त क्षेत्र में सड़कों तथा अन्य परियोजनाओं की बहाली कार्य भी निरंतर चालू है ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत प्रदान की जा सके।
इस दौरान सभी टीमों के अधिकारिओं ने सर्च ऑपरेशन से सम्बंधित विस्तृत जानकारी लोगों को दी।
बैठक से पूर्व उन्होंने समेज गांव तथा स्कूल भवन में हुए नुकसान का भी जायजा लिया।
इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी रामपुर निशांत तोमर, डीएसपी नरेश शर्मा, लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत बोर्ड, पुलिस, आर्मी, एनडीआरएफ, होमगार्ड के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नवोदय विद्यालय कक्षा छठी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी : 11 अप्रैल को होगी चयन परीक्षा

एएम नाथ। चम्बा, 17 मार्च :  प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय चम्बा विक्रम सचदेवा ‌ने जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा सत्र 2026-27 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश हेतु आयोजित की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

 सैसोंवाल में अधूरे पड़े डंगे का काम शुरू

 हरोली । ग्राम पंचायत सैंसोवाल के वार्ड नं. 3 लंबे समय से अधूरे पड़े डंगे का काम नई पंचायत द्वारा पहल के आधार पर शुरू किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान नरदेव सिंह...
हिमाचल प्रदेश

यूक्रेन में फंसे छात्रों की जानकारी सीएम हेल्पलाईन नंबर-1100 पर दें: डीसी राघव शर्मा

ऊना 26 फरवरी: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि यूक्रेन में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए गए जिला ऊना के 29 छात्र व छात्राएं युद्ध के चलते फंसे है। राघव शर्मा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव : कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी को संत रविदास जयंती कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

एएम नाथ। चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी से भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!