डीसी का पंचायत प्रतिनिधियों से विकास को नए आयाम देने के लिए तत्परता से काम करने का आह्वान : बोले…सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी रखें पंचायत प्रतिनिधि, ताकि पात्र लोगों को दिला सकें अधिक से अधिक लाभ

by
 रोहित भदसाली।  ऊना, 3 सितंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने पंचायती राज संस्थानों के सभी प्रतिनिधियों से ऊना जिले में विकास को नए आयाम देने के लिए तत्परता से काम करने का आह्वान किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी होना अत्यावश्यक है, ताकि वे अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिला सकें।
May be an image of 10 people, dais and text
यह बातें उन्होंने मंगलवार को जिला परिषद के सभागार में आयोजित रिफ्रेशर ट्रेनिंग कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के दौरान कहीं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 सितंबर तक चलेगा, जिसमें जिले के सभी विकास खंडों की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि चरणबद्ध तरीके से भाग लेंगे। पहले दिन विकास खंड अंब के पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया गया।
उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से क्रियान्वित की जा रही योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान, पंचायत प्रतिनिधियों को उन्हें विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने में आने वाली समस्याओं के समाधान के बारे में व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। साथ ही, उन्हें पॉक्सो एक्ट (बच्चों के यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम) और पोश अधिनियम (कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम) के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
May be an image of 5 people, newsroom and text
कार्यक्रम के दौरान, ‘एक पौधा मां के नाम’ मुहिम के तहत उपायुक्त ने जिला परिषद ऊना परिसर में आंवला का पौधा रोपित किया और सभी पंचायत प्रतिनिधियों को भी आंवले के पौधों का वितरण किया। उन्होंने सभी पंचायतों में अधिक से अधिक पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिल सके। उपायुक्त ने विशेष रूप से युवा पीढ़ी और पंचायत स्तर पर लोगों को इस मुहिम से जोड़ने पर जोर दिया, जिससे अधिक से अधिक पौधारोपण हो सके।
कार्यशाला में जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी अध्यक्ष मीनाक्षी राणा, विकास खंड अंब के पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अस्पतालों में मरीजों का फीडबैक प्राप्त करने की उचित व्यवस्था बने, एडीसी ने बैठक में दिए निर्देश

ऊना :   जिला ऊना के सभी सरकारी अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों का फीडबैक प्राप्त करने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत ट्रक ऑपरेटरस को किया जागरूक

ऊना : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आज ट्रक ऑपरेटर यूनियन ऊना में सड़क सुरक्षा जागरूकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना रमेश चंद कटोच ने सुरक्षा से संबंधित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर मामले में CM सुक्खू बोले घायल हुई छात्रा के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार : काॅलेज छात्रा पर दराट से हमला करने की घटना पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जताया दुख

एएम नाथ। ​शिमला :   हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में काॅलेज छात्रा पर दराट से हमला करने की घटना पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुख जताया है। एक दिन के प्रवास के बाद सोमवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0’ अभियान शुरू, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे पर जोर

धर्मशाला, 11 अगस्त: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सचिव, आर मिहुल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मध्यस्थता और सुलह परियोजना समिति के मार्गदर्शन में मध्यस्थता राष्ट्र के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!