डीसी का प्राथमिक स्कूलों के मुख्याध्यापकों से आह्वान – बच्चों को जेएनवी में प्रवेश के लिए करें प्रेरित

by

रोहित भदसाली। । ऊना, 9 अगस्त. जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पेखूबेला में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 16 सितम्बर तक आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अथवा उनके अभिभावक एनवीएस की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू नवोदय डॉट जीओवी डॉट आईएन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि छठी कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा 25 जनवरी, 2025 को आयोजित होगी।
उपायुक्त ने जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों के मुख्य अध्यापकों एवं शिक्षकों से अपने स्कूलों में बच्चों को जेएनवी में प्रवेश के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय समिति, सह-शैक्षिक आवासीय विद्यालय में छात्र एवं छात्राओं को निशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन, खेलकूद का उच्च स्तरीय प्रबंधन, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड और व्यापक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के चहुमुखी विकास पर बल देती है। शिक्षक इसे लेकर बच्चों और अभिभावकों को जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि वे शैक्षणिक सत्र 2024-25 में पांचवी कक्षा की परीक्षा में भाग लेने जा रहे और जेएनवी में दाखिले की शर्तों को पूर्ण करने वाले बच्चों को ऑनलाइन पंजीकरण के लिए प्रेरित करें और प्रवेश परीक्षा की तैयारी को लेकर बच्चों को उचित मार्गदर्शन दें। शिक्षक स्कूलों में प्रचार-प्रसार के लिए जेएनवी पेखूबेला के प्राचार्य का सहयोग ले सकते हैं।
उपायुक्त ने कहा कि जिला में जेएनवी में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए अब तक ऑनलाइन पंजीकरण बहुत कम हुआ है। उन्होंने इसके कारणों और समाधान पर चर्चा के लिए सभी ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों और जेएनवी प्राचार्य को 13 अगस्त को प्रातः 11 बजे उनके कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन से भागा कैदी बिलासपुर में पकड़ा: महिला को किया था घायल

सोलन : हिमाचल की सोलन जेल के बाहर से पुलिस जवानों को चकमा देकर फरार हुआ कैदी गुलशन बिलासपुर में पकड़ा गया है। बद्दी से सोलन लाया गया यह कैदी शनिवार देर शाम को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को नगर निगम बनाने की कवायद : 14 पंचायतों को दायरे में लाने की तैयारी

ऊना : ऊना को नगर निगम बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए नगर परिषद के आसपास की लगभग 14 पंचायतों को दायरे में लाने की तैयारी है। इस बारे में संबंधित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजिंदर राणा ने सुक्खू सरकार पर फोड़ा लेटर बम : नाराज कांग्रेसएमएलए राणा ने फिर अपनी ही सरकार को घेरा

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश कैबिनेट में मंत्रीपद ना मिलने से नाराज कांग्रेस के सीनियर नेता राजेंद्र राणा  लगातार सुक्खू सरकार पर अटैक कर रहे हैं। जिसके चलते अब अब राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

एएम नाथ। चम्बा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज चंबा में अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अपने एक हजार वर्षों के गौरवमयी...
Translate »
error: Content is protected !!