डीसी ने ऊना क्षेत्र के धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थल पुस्तक का किया विमोचन

by

ऊना: 1 सितंबरः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज ऊना क्षेत्र के धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थल पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक जिला के शिक्षाविद डॉ. रमन शर्मा लिखी है, जिसमें जिला के सभी ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के बारे विस्तार से जानकारी दी गई है।
जिलाधीश राघव शर्मा ने डॉ. रमन के प्रयासों की सराहना की और इस पुस्तक को जिला के सभी धार्मिक स्थलों की पहचान के लिए सार्थक बताया है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में जिला ऊना के सभी मंदिरों, गुरुद्वारों, मस्जिदों और चर्च के साथ-साथ अन्य तमाम धार्मिक स्थलों का उल्लेख किया गया है। डीसी ने इस पुस्तक के लेखन और संकलन में योगदान देने वाले सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय संस्कृति के साथ-साथ धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के प्रयास हमेशा सार्थक सिद्ध होते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर जिले में भी खुलेगा मोटे अनाज का खरीद केंद्र : हेमराज बैरवा

डीसी ने अधिकारियों को दिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने के निर्देश हमीरपुर 15 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा है कि जिला हमीरपुर में मोटे अनाज की खरीद के लिए एक खरीद केंद्र खोला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साइबर अपराधों तथा जालसाजी से बचने के लिए सुरक्षित इंटरनेट सेवाओं का प्रयोग महत्वपूर्ण : अमित मैहरा

विश्व सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  विश्व सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर आज अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीजन की पहली बर्फबारी से खिले चेहरे : 4 डिग्री तक गिरा तापमान, रोहतांग में ट्रैफिक रोका

एएम नाथ। शिमला : मानसून की विदाई के साथ ही हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी शुरू हो गई है. पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते रविवार को हिमाचल के कई शहरों में इस सीजन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यात्रा के दौरान शराब ले जाने के नियमों में ढील : एक व्यक्ति 750 एमएल की छह बोतलें या 1000 एमएल की पांच बोतलें और 24 बोतल बियर अपने साथ रख सकता

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने राज्य में नई आबकारी नीति की घोषणा की है, जो शराब प्रेमियों और पर्यटन उद्योग के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी। इस नीति के...
Translate »
error: Content is protected !!