डीसी ने किए वीर जवान विजय कुमार को श्रद्धासुमन अर्पित : मेघालय में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। नौ अगस्त को मेघालय में ड्यूटी के दौरान हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया

by
धर्मशाला, 11 अगस्त। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण ने आज शुक्रवार को जिला कांगड़ा के शाहपुर हलके से संबंध रखने वाले बीएसएफ जवान विजय कुमार के अंतिम संसकार में शिरकत कर, उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। बता दें, शाहपुर के चंगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत परगोड़ा के रहने वाले विजय कुमार बीएसएफ में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इन दिनों वे मेघालय में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। नौ अगस्त को मेघालय में ड्यूटी के दौरान हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनका निधन हो गया।
आज उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव में लाया गया, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार सहित क्षेत्र के लोगों ने वीर जवान को नम आंखों से विदाई दी। जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने वीर जवान विजय कुमार की अंत्येष्टि में शामिल होकर परिवार के लोगों से अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए उनका ढांढस बांधा। उपायुक्त ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले वीर जवानों के हम सदैव ऋणी रहेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनाथ बच्चों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में दान करें : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :  अनाथ बच्चों की सहायता व शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत उपायुक्त चंबा के नाम पर सुख आश्रय कोष का बचत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोअर कुटलैहड़ में एक साल पांच काम कार्यक्रम के तहत विभिन्न विकासात्क कार्यों पर खर्च हुए 7.50 करोड़ रूपये – वीरेंद्र कंवर

17 करोड़ रूपये टक्का-ऊना-धमांदरी रोड़ स्तरोन्नत पर खर्च किए गए – वीरेंद्र कंवर ऊना, 12 अप्रैल: टक्का के रामनगर और विशनानगर, संसाला नगर व झलेड़ा में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

29 जनवरी को बनेठी में होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, उद्योग मंत्री करेंगे अध्यक्षता

एएम नाथ। नाहन, 27 जनवरी-नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बनेठी में वन विभाग विश्राम गृह में 29 जनवरी, 2026 को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निहरी में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में 181 शिकायतों का निपटारा : जन समस्याओं का घर-द्वार पर निपटान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- विक्रमादित्य सिंह

नेरी से बाढु सड़क के निर्माण के तहत वन विभाग को 1.25 करोड़ रुपए की लेवी राशि वनीकरण के लिए शीघ्र जारी करने की घोषणा निहरी (मंडी), 10 अप्रैल। लोक निर्माण एवं शहरी विकास...
Translate »
error: Content is protected !!