डीसी ने की उपराष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 6 जनवरी को जिला हमीरपुर के दौरे पर आ रहे

by
हमीरपुर 30 दिसंबर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 6 जनवरी को जिला हमीरपुर के दौरे पर आ रहे हैं। उनके इस संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को यहां हमीर भवन में पुलिस अधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर तथा कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के साथ बैठक करके उपराष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि अभी उपराष्ट्रपति के दौरे का विस्तृत एवं फाइनल कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। लेकिन, प्रारंभिक सूचना के अनुसार वह 6 जनवरी को दोसड़का के पुलिस मैदान और एनआईटी के सभागार में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे। एनआईटी के सभागार में उपराष्ट्रपति इस संस्थान और कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी खरवाड़ के विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे।
उपायुक्त ने अधिकारियों को उपराष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के अनुसार सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे के अधिकारियों से कहा कि वे उपराष्ट्रपति के काफिले के संभावित रूट पर सभी सड़कों की तुरंत मरम्मत सुनिश्चित करें। जिला के विभिन्न हैलीपैडों की मरम्मत तथा वहां पर अन्य प्रबंधों के लिए संबंधित एसडीएम भी त्वरित कदम उठाएं।
उपायुक्त ने कहा कि उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान कई अन्य वीवीआईपी भी हमीरपुर में मौजूद रहेंगे। इन सभी वीवीआईपी की आवाजाही और ठहराव के लिए भी सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इस दौरान हमीरपुर में कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे और इस पूरे क्षेत्र में 11 सैक्टर बनाए जाएंगे, जहां सैकड़ों पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से आग्रह किया कि वे उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान डयूटी पर तैनात किए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची एसपी कार्यालय को प्रेषित करें, ताकि इन अधिकारियों-कर्मचारियों के सिक्योरिटी पास बनाए जा सकें। बैठक में अन्य प्रबंधों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा, एसडीएम हमीरपुर मनीष सोनी, एसडीएम भोरंज संजय कुमार, एसडीएम सुजानपुर राकेश शर्मा, एनआईटी के निदेशक प्रो. एचएन सूर्यवंशी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शर्ट उतारकर डांस, पुशअप : मनाली के अटल टनल में दिल्ली के लड़कों का हुड़दंग : पुलिस ने लिया एक्शन

कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है. बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली घूमने के ले आ रहे हैं. उनकी पहली पसंद अटल टनल से लाहौल स्पीति बना हुआ है. टनल...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने थाना कलां में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाओं का किया शुभारंभ ,ग्रामीण विकास मंत्री ने 15 दिन में डिजिटल एक्स-रे सुविधा शुरू करने के दिए निर्देश |

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में आपातकालीन सेवाओं का आज प्रातः शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाओं की शुरूआत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल आधारित गतिविधियों में हिमाचल देश के अग्रणी केन्द्र के रूप में उभर रहा – हिमाचल में जल क्रीड़ा गतिविधियों को दिया जा रहा व्यापक प्रोत्साहन: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में जल क्रीड़ा गतिविधियों को बहुआयामी तरीकेे से विस्तार प्रदान कर रही है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की ग्रामीण विकास कार्यों की प्रगति विस्तृत समीक्षा

मनरेगा में 55.13 लाख मानव दिवस सृजित, 15 मार्च तक शत प्रतिशत ई-केवाईसी का लक्ष्य नरेंद्र भारती। मंडी, 26 फरवरी। उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज डीआरडीए सभागार में आयोजित खंड विकास अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!