डीसी ने की पंचायती राज संस्थाओं की चुनावी तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध प्रबंधों के निर्देश

by
ऊना, 27 अप्रैल. ऊना जिले में प्रस्तावित पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सोमवार को जिला परिषद बैठक कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित कर उपायुक्त जतिन लाल ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।May be an image of studying and table
उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में होने वाले चुनावों को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने बताया कि जिले की 249 पंचायतों और उनके 1515 वार्डों के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा वार्डवार मतदाता सूचियां तैयार कर ली गई हैं।
उन्होंने चुनाव से पूर्व आरओ/एआरओ एवं मतदान दलों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के व्यापक प्रशिक्षण पर बल दिया। इसके अलावा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा नामांकन केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।May be an image of studying and table
उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन संबंधी किसी भी पूछताछ अथवा जानकारी का समयबद्ध उत्तर दिया जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
बैठक में एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार सहित सभी विकास खंड अधिकारी, पंचायत निरीक्षक एवं उप निरीक्षक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज मलुंण्डा बूथ के पदाधिकारियों से करेंगे बैठक 

एएम नाथ। चम्बा :  जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया रविवार को 12:15 बजे भटियात विधानसभा के अंतर्गत मलुंण्डा बूथ के  पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति ने किया राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़गवासला का दौरा

एएम नाथ। शिमला :. आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़गवासला का आधिकारिक दौरा किया। यह परिसर 8000 एकड में फैला हुआ है। लोक लेखा समिति में कार्यकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण रि. कैप्टन अनुमेहा पाराशर ने उपायुक्त मुकेश रेपसवाल को लगाया फ्लैग 

एएम नाथ। चम्बा :  सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय चंबा कैप्टन अनुमेहा पाराशर (सेवानिवृत) ने उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल को फ्लैग लगाया। इस अवसर पर उपायुक्त ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महाशिवरात्रि पर बीत इलाके में भव्य शोभायात्रा 13 फरवरी की निकाली जाएगी

गढ़शंकर ।  महाशिवरात्रि के अवसर पर इलाके में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सनातन धर्म सभा इलाका बीत के पदाधिकारी डॉ. जसवीर सिंह राणा, महेश पुरी, गुरुदत्त शर्मा ने बताया कि यह भव्य शोभायात्रा 13...
Translate »
error: Content is protected !!