डीसी ने ली 7 घंटे की मैराथन मीटिंग, हर पहलू पर गहन मंथन : राजस्व मामलों के निपटारे में ना हो लेट लतीफी – उपायुक्त

by
मंडी में जनवरी में 3309 राजस्व मामलों का समाधान
मंडी, 8 फरवरी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि जिले में राजस्व मामलों के निपटारे में लेट लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने को कहा ताकि मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके। वे वीरवार को डीआरडीए सभागार में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
7 घंटे से भी अधिक समय तक चली इस मैराथन मीटिंग में राजस्व मामलों के निपटान को रफ्तार देने को लेकर उनसे जुड़े हर पहलू पर गहन मंथन किया गया। उपायुक्त ने सिलसिलेवार जिले की प्रत्येक तहसील और उप तहसील के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बैठक में पूरी तैयारी से आने की हिदायत दी। बैठक में तकसीम हुकमी और खानगी, निशानदेही, अवैध कब्जे सहित अन्य राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा की गई। उन्होंने इस दौरान आपदा राहत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, ई-डिस्ट्रिक्ट में प्राप्त आवेदनों के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली।
अपूर्व देवगन ने कहा कि प्रदेश सरकार का राजस्व के लम्बित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करके जनता को राहत प्रदान करने पर विशेष बल है। सरकार का प्रयास है कि लोगों को बार-बार राजस्व कार्यालय में जाने की आवश्यकता न पड़े। इसके लिए विशेष राजस्व लोक अदालतें लगाकर लम्बित राजस्व मामलों का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके सुखद परिणाम रहे हैं।
उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि मंडी जिले में राजस्व अदालतों के माध्यम से बड़ी संख्या में राजस्व मामलों का निपटारा किया गया है। जनवरी माह में ही जिले में 3309 राजस्व मामलों का समाधान किया गया है। इनमें से 1535 मामलों का 30 और 31 जनवरी को लगी विशेष राजस्व अदालतों के माध्यम से समाधान किया गया है।
उन्होंने बैठक के दौरान जहां अच्छे कार्य के लिए अधिकारियों की पीठ थपथपाई, वहीं रिपोर्ट संतोषजनक ना होने पर खिंचाई भी की। उन्होंने कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन किया।
ना छूटे आपदा राहत का एक भी मामला
उपायुक्त ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित बनाने को कहा कि जिले में आपदा प्रभावित लोगों को राहत देने का एक भी मामला ना छूटे। उन्होंने इसके लिए पूरी गंभीरता से काम करने को कहा।
उपायुक्त ने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में बन रहे पटवार तथा कानूनगो भवनों के निर्माण में तेजी लाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी समय समय पर इन कार्यों का निरीक्षण करें तथा कार्यों की गति दें। उन्होंने पूर्ण हो चुके कार्यों के फंड उपयोगिता प्रमाणपत्र अगले 10 दिन भीतर सौंपने को कहा।
बैठक में एडीएम डॉ. मदन कुमार,सभी एसडीएम, जिला राजस्व अधिकारी हरीश शर्मा, जिले के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपाथित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला स्तरीय पीरस्थान लोहड़ी मेला सम्पन्न मुकेश अग्निहोत्री ने की अध्यक्षता

बीबीएन, 16 जनवरी (तारा) : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गत रात्रि सोलन ज़िला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत किरपालपुर में चार दिवसीय पीरस्थान लोहड़ी सभ्याचारक मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांच दिवसीय जिला स्तरीय दानवीर कर्ण श्री मूल माहंूनाग मेला संपन्न : वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विवेक भाटिया रहे समापन समारोह के मुख्यातिथि

एएम नाथ।  मंडी  :  पांच दिवसीय जिला स्तरीय दानवीर कर्ण श्री मूल माहंूनाग मेला शनिवार को संपन्न हो गया। मेले के समापन समारोह के मुख्यातिथि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विवेक भाटिया रहे। उन्होंने देवता दानवीर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में स्नातकोत्तर कक्षाएं तथा डिजिटल -ई लाइब्रेरी एवं रीडिंग रूम शुरू – विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया विधिवत शुभारंभ

प्रधानाचार्य आवास तथा बोटैनिकल गार्डन के लिए की 16 लाख रुपए देने की घोषणा एएम नाथ। चम्बा (चुवाड़ी) :  प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए प्रतिबद्ध है तथा व्यवसायिक व रोजगारोन्मुखी शिक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत बणी में मनाया गया जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

प्रागपुर / तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) ;बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रागपुर के सौजन्य से परियोजना के अंतर्गत आज बुधवार को जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस ग्राम पंचायत बणी में आयोजित किया गया । इस...
Translate »
error: Content is protected !!