डीसी राघव शर्मा ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

by
ऊना – उपायुक्त राघव शर्मा ने पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा पोलिंग पार्टियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी अंब विकास खंड के तहत आने वाली ग्राम पंचायत के भैरा वार्ड नंबर 2, ग्राम पंचायत दियाड़ा के वार्ड नंबर 2, ग्राम पंचायत बेहड़ जसवां के वार्ड नंबर 4 तथा ग्राम पंचायत कलोह में बनाए मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, एसडीएम अंब मनेश कुमार, बीडीओ अंब अभिषेक मित्तल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधीश राघव शर्मा ने मतदान तथा कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना संबंधी जानकारी हासिल की तथा सभी मतदाताओं की थर्मल स्कैनिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से मतगणना संबंधी तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूल वाहनों का किया जाए निरीक्षण : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंत्री पद छीन लो, गाड़ी भी ले लो…अनिल विज के बढ़ते जा रहे बागी तेवर, क्यों सीएम नायब सैनी से इतने खफा

हरियाणा के सीनियर मिनिस्टर अनिल विज अपने आक्रामक तेवरों और बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर से लेकर मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक से वह कई मुद्दों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्यों डर रहा है पाकिस्तान-चौक पर भगत सिंह की प्रतिमा लगाने से ?… यहीं पर दी गई थी भगत सिंह को फांसी – कोर्ट में पहुंचा मामला, जाने किसने दायर की थी याचिका

पाकिस्तान में एक चौक का नाम भगत सिंह के नाम पर रखने और प्रतिमा स्थापित करने की याचिका को वहां की अदालत ने खारिज कर दिया है। असल में लाहौर में स्थित शादमान चौक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छात्रा की आत्महत्या: 14 वर्षीय जेसिका ने छात्रावास से कूदकर ली जान

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक 14 वर्षीय छात्रा ने छात्रावास की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!