डीसी राघव शर्मा ने प्रवासी मजदूरों को बांटे मास्क

by

ऊना: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने गत देर सांय ऊना जिला के बसाल गांव में स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले प्रवासी मजदूरों को रेड क्रॉस सोसाइटी व चाइल्डलाइन द्वारा बनाए गए कपड़े के मास्क व प्रशासन द्वारा 20 राशन कीटें वितरित की। इस अवसर पर उपायुक्त ने प्रवासी मजदूरों को बताया कि कोविड-19 से बचाव हेतु मास्क का प्रयोग अवश्य करें तथा मास्क को सही ढंग से पहनना भी बेहद आवश्यक है। कोरोना महामारी से बचाव हेतु टीकाकरण भी अवश्य करवाएं, जिससे आप स्वयं तथा अपने परिवार को इस बीमारी से बचा सकते है ।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा चाइल्डलाइन को 3 हजार से ज्यादा मास्क जिला में विभिन्न स्थानों पर निवास करने वाले प्रवासी मजदूरों को बांटने हेतु उपलब्ध करवाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए चाइल्डलाइन द्वारा राष्ट्रीय आपातकालीन मुक्त सेवा 1098 चलाई गई है, जो मुसीबत में फंसे बच्चों की मदद के लिए कार्यरत है इसका भी वह लाभ उठा सकते हैं।
इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन के निदेशक सुरेश एरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा चाइल्ड लाइन द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर बसाल गांव के प्रधान नरेश कुमार, पीओ डीआरडीए ऊना संजीव ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में पूरे प्रदेश में 435 नए स्किल यूनिट लगाने का लक्ष्य – पुरुषोत्तम गुलेरिया

शिमला, 07 मार्च : प्रदेश के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में पूरे प्रदेश में 435 नए स्किल यूनिट लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह बात आज खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर अपनी मांगों को लेकर 14 नवंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास और 18 नवंबर को केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के घर का करेगी घेराव – लखविंदर कौर उस्मानपुर

नवांशहर। आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन (सीटीयू) की जिला इकाई की मीटिंग जिला प्रधान बलजीत कौर मालपुरी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बिभिन्न मांगों व समस्याओं पर चर्चा करने के इलावा 14 नवंबर को पंजाब के...
हिमाचल प्रदेश

पंचायत समिति सुजानपुर के सभी 15 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित

एएम नाथ।  सुजानपुर : पंचायत समिति सुजानपुर के सभी 15 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं : पंचायत समिति सुजानपुर : कुल वार्ड 15 1. डेरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DPRO बलबीर सिंह ने प्रेस प्रतिनिधियों के साथ की शिष्टाचार भेंटवार्ता : सूचना- संपर्क -सेवा को बनाया जाएगा और अधिक प्रभावी 

एएम नाथ। चंबा, 15 मार्च :    ज़िला लोक संपर्क अधिकारी चंबा का पदभार ग्रहण करने के पश्चात  बलबीर सिंह ने आज ज़िला मुख्यालय स्तर पर कार्यरत  प्रेस प्रतिनिधियों के साथ शिष्टाचार भेंटवार्ता की।...
Translate »
error: Content is protected !!