*डी.टी.एफ. ने काले बिल्ले लगाकर अधिसूचना का विरोध किया*

by

गढ़शंकर, 17 जुलाई :  पंजाब पे स्केल बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब जिला होशियारपुर के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने 17 जुलाई, 2020 के पत्र को रद्द करवाने के लिए अपने-अपने स्कूलों में काले बिल्ले लगाकर विरोध दिवस मनाया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब राज्य संयुक्त सचिव  मुकेश कुमार, सुखदेव डांनसीवाल ने बताया कि पिछली कैप्टन सरकार ने 17 जुलाई, 2020 को एक अधिसूचना जारी कर इस तिथि के बाद भर्ती होने वाले सभी कर्मचारियों पर पंजाब वेतन आयोग की बजाय केंद्र का सातवाँ वेतन आयोग लागू करने का निर्णय लिया था।

लेकिन वर्तमान सरकार भी इसी अधिसूचना के तहत भर्तियाँ कर रही है और इसी वर्ष जून में नए नियमों में संशोधन कर उसमें भी केंद्रीय वेतनमान जारी रखा, जिसके विरोध में आज पंजाब में पंजाब पे स्केल बहाली संयुक्त मोर्चा ने पूरे पंजाब में विरोध दिवस का आह्वान किया था, जिसके तहत डी.टी.एफ. कार्यकर्ताओं ने भी इस माँग को लेकर काले बिल्ले पहनकर अपनी एकजुटता दिखाई।

इस समय विभिन्न नेताओं भाग सिंह, हरपाल सिंह, विनय कुमार, जरनैल सिंह, राम सरूप, अशनी कुमार, बलजीत सिंह नरिंदर कुमार, संजीव कुमार, दीवान चंद आदि ने भी कार्रवाई में भाग लिया और अध्यापकों को जागरूक किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कार-स्कूटी की टक्कर : स्कूटी नहर में गिरी, 1 की मौत दूसरा घायल

माहिलपुर : आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे कोटफतूही स्टेशन पर बिस्त दोआब नहर के किनारे बनी सड़क पर एक कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से दोनो स्कूटी सवार स्कूटी...
article-image
पंजाब

किसानों व कर्मचारियों ने बिजली संशोधन बिल व बीज बिल 2025 की प्रतियां जलाईं 

संशोधन बिल वापस न लेने पर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा गढ़शंकर, 8 दिसंबर: संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सब-डिवीजन स्तर पर बिजली संशोधन बिल व बीज बिल 2025 की...
article-image
पंजाब

डॉ. पल्लवी पंडित ने वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से की शैक्षणिक नीति और एनईपी पर विशेष बातचीत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रायत एंड बहरा कॉलेज ऑफ एजुकेशन होशियारपुर की प्रिंसिपल डॉ. पल्लवी पंडित ने वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार के साथ एक विशेष मुलाक़ात के दौरान शिक्षा नीति और वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

70+ बुजुर्गों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना में मुफ्त इलाज : प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज की पूरी प्रकिया…यहां जानिए

सरकारी बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ अब 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए बढ़ा दी गई है। इस पहल का उद्देश्य लगभग 4.5 करोड़ परिवारों...
Translate »
error: Content is protected !!