डी.सी. मेंटरशिप प्रोग्राम के तहत मानसिक स्वास्थ्य विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला बाल कल्याण परिषद, होशियारपुर की ओर से डी.सी. मेंटरशिप प्रोग्राम के अंतर्गत पिछले दिनों मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों पर केंद्रित तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (स्कूल ऑफ एमिनेंस), गढ़शंकर में किया गया। यह स्कूल, पंजाब सरकार के डी.सी. मेंटरशिप प्रोग्राम के तहत डिप्टी कमिश्नर की ओऱ से अपनाया गया है।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं न केवल छात्रों में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं, बल्कि उन्हें तनाव, चिंता और दबाव से निपटने की व्यावहारिक तकनीकें भी सिखाती हैं। डिप्टी कमिश्नर ने जिला बाल कल्याण परिषद और रेड क्रॉस सोसायटी की ओऱ से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन विद्यार्थियों के मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए आगे भी ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहित करता रहेगा।

यह कार्यशाला चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल, चंडीगढ़, पंजाब के प्रशिक्षकों खुशी सिलोंदी, शांभवी नेगी और प्रियंका फुल्लर की ओर से कक्षा 5वीं से 8वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई। इसमें छात्रों को तनाव, चिंता और भावनाओं को सही तरीके से समझने एवं प्रबंधित करने हेतु विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। इनमें कला और लेखन के माध्यम से भावनाएं व्यक्त करना, मनोरंजक शारीरिक गतिविधियां, ध्यान और शरीर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, गहरी सांस लेने जैसी रिलैक्सेशन एक्सरसाइज, वर्तमान क्षण से जुड़ाव, नकारात्मक विचारों को कम करने की तकनीकें, और छोटे-छोटे नाट्य प्रदर्शन शामिल थे।

इसके अलावा विद्यार्थियों को उनकी मानसिक स्वास्थ्य की स्व-निगरानी के लिए एक सरल चेकलिस्ट दी गई, जिसमें नींद की गुणवत्ता, खान-पान की आदतें और आवश्यकता पड़ने पर मदद मांगना जैसे बिंदु शामिल थे।

रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मंगेश सूद और संयुक्त सचिव आदित्य राणा ने बताया कि संस्था समय-समय पर इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन करती रहती है, ताकि विद्यार्थियों के मनोबल और इच्छाशक्ति में वृद्धि हो सके। उन्होंने स्कूल ऑफ एमिनेंस, गढ़शंकर के स्टाफ का इस आयोजन में मिले सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद भी व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में गैंगवार : मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह की मौत :

गोइंदवाल साहिब : तरनतारन स्थित गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में गैंगवार में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह की मौत हो गई। वहीं बठिंडा निवासी केशव गंभीर...
article-image
पंजाब , समाचार

सुंदर शाम अरोड़ा ने फहराया तिरंगा, होशियारपुर के लिए कई बड़े प्रोजैक्टों की घोषणा, मैडिकल कालेज का कार्य जल्द होगा अलाट, शहर को मिलेगी फूड स्ट्रीट, लेक व पार्क, स्र्पोट्स पार्क, एंट्री गेट व साइकिल ट्रैक

होशियारपुर: 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्थानीय पुलिस लाईन ग्राउंड में मनाए गए जिला स्तरीय समागम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने देश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कंगना रनौत की ‘आपातकाल’ का किया निपटारा : सीबीएफसी यह सुनिश्चित करेगा कि फिल्म की सामग्री किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुँचाए

चंडीगढ़   : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सोमवार को अभिनेत्री से राजनेता बनी कंगना रनौत की पहली निर्देशित फिल्म ‘इमरजेंसी’ के खिलाफ दायर याचिका का निपटारा कर दिया। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्य पाल...
article-image
पंजाब

SDM Urges Public to Buy

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.15 : Special children from the JSS Asha Kiran Special School, Jahan Khela, organized a candle exhibition at the local tehsil complex. The event was inaugurated by SDM Gursimranjit Kaur, who also extended...
Translate »
error: Content is protected !!