डेरा संत नारायण दास शेरपुर ढको में संत अमरदास, संत राम किशन, संत बीबी जुआली की पुण्य तिथि श्रद्धापूर्वक मनाई

by

संत महापुरुष, सांसद डॉ. राज, डॉ. जतिंदर, विश्व कुश्ती चैंपियन सुल्तान सिंह की ओर से शिरकत की गई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ब्रह्म ज्ञानी, महान परोपकारी, नाम के रसीए श्रीमान संत अमरदास जी की 15वीं बरसी, श्रीमान संत राम किशन की चौथी बरसी और संत बीबी जुआली राम की 23वीं बरसी डेरा 108 संत नारायण दास जी, गांव शेरपुर ढाको, डेरा कल्लारां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में और मौजूदा गद्दी नशीन संत रमेश दास के नेतृत्व में समूह संगतों के सहयोग से श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिसमें रागी, ढाडी, कथावाचक एवं गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी (रजि.) पंजाब, विभिन्न डेरों एवं पंथों के संत एवं महापुरुषों ने कीर्तन एवं कथा के माध्यम से संगत को बाणी से जोड़ा।
इस अवसर पर संत निर्मल दास बाबा जोड़े, अध्यक्ष गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी (रजि.) पंजाब, संत इंदर दास शेखे, महासचिव, संत सरवन दास सलेमटावरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संत धर्मपाल शेरगढ़, संत विनय मुनि जम्मू, संत जगदीश बिल्ला मैली, संत जागीर सिंह सरबत भला आश्रम नंदाचौर, संत शाम दास महलान, संत कृपाल दास भारटा, संत सतनाम दास गज्जर महदूद, संत सतनाम दास विछोही, बाबा बलकार सिंह तग्गर वडाला, संत कुलदीप दास बस्सी मारूफ, संत मंजीत दास हिमाचल, संत हरि किशन सोढ़ी ठकरवाल, संत वडभागी हिमाचल, संत गुरमीत दास पिपलांवाला ने कीर्तन कथा से संगत को निहाल किया।
इस अवसर पर डेरे के गद्दीनशीन संत रमेश दास, संत निरंजन दास ने धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया तथा सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर लोकसभा होशियारपुर के सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, डॉ. जतिंदर कुमार, बहन संतोष कुमारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नारी मुक्ति शक्ति भारत, विश्व कुश्ती चैंपियन सुल्तान सिंह, सिमरन बॉडी बिल्डर ने भी विशेष रूप से शिरकत की और संतों व महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्थानीय स्त्तर में धरनों लगाने की जगह दिल्ली बार्डरों को कूच करें : मट्टू

गढ़शंकर: रिलांयस माल गढ़शंकर के समक्ष कुल हिंद किसान सभा के तहसील अध्यक्ष कशमीर सिंह भज्जल की अध्यक्षता में हुई। कुल हिंद किसान सभा के प्रदेशिक उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह मट्टू व हरभजन अटवाल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पवन कटारिया को विधानसभा हल्का गगरेट के लिए को ऑब्जर्वर नियुक्त

गढ़शंकर : जिला परिषद सदस्य पवन कटारिया को हिमाचल प्रदेश में चल रहे चुनावी के चलते विधानसभा हल्का गगरेट के लिए को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस के प्रभारी...
article-image
पंजाब

लड़की से अमृतसर के निजी होटल में रेप : पीड़िता ने महिला रिश्तेदार पर लगाए आरोप, होटल ले जाकर जबरन बनवाए संबंध

अमृतसर :  जालंधर की एक लड़की से अमृतसर के एक निजी होटल में रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। लड़की को डराया धमकाया गया और उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के पूर्व IG जहूर जैदी को राहत, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने उम्र कैद की सजा पर लगाई रोक

एएम नाथ । चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व आईजी जहूर जैदी की उम्र कैद की सजा पर रोक लगा दी है. 2017 के गुड़िया रेप और कत्ल...
Translate »
error: Content is protected !!