डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट द्वारा दूसरे दिन भी विभिन्न स्कूलों में बजट की प्रतियां जला कर विरोध जताया

by

गढ़शंकर :
पंजाब-यूटी मुलाजिम एवं पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट के फैसले के अनुसार डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) की प्रांतीय कमेटी के निर्णय मुताबिक 2 जुलाई से चार जुलाई के अभियान के अंतर्गत पंजाब सरकार की बजट प्रतियां फूंक कर रोष जताया गया।
इस मौके पर विभिन्न स्कूलों सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल धमाई, लसाड़ा, फतेहपुर कलां, डघाम, पदराणा, खाबड़ा, हैबोवाल, पोसी पंडोरी बीत, कुनैल, कुराली, चोहाल मेघोवाल, जुझार चठियाल, नंगला कहारपुर, सरहाल कलास, टोडरपुरस, ब्लाक दसूहा आदि में बजट की प्रतियां जलाई गईं।
डीटीएफ के प्रांतीय महासचिव मुकेश कुमार, सुखदेव डानसीवाल, मनजीत सिंह दसूहा, करनैल सिंह माहिलपुर, अजय कुमार, करनैल सिंह, मनजीत सिंह, अशनी कुमार, बलजीत सिंह बलजिन्द्र सिंह ने बताया कि बजट में मुलाजिमों की अहम मांग पहली जनवरी 2004 के बाद भर्ती हुए पंजाब के लाखों मुलाजिमों के लिए पुरानी पैंशन योजना की बहाली, अस्थाई मुलाजिमों को पक्का करना, कंप्यूटर अध्यापकों को विभाग में मर्ज करना आदि को पूरा नहीं किया गया है।
इसी प्रकार सरकार ने ग्रामीण भत्ता, बार्डर एरिया भत्ता तथा हैंडीकैप्ड सफर भत्ते समेत मुलाजिमों के 37 भत्तों की बहाली को लेकर कोई प्रयास नहीं किया। एसीपी के लाभ, छठे वेतन आयोग को संसोधित तरीके से लागू करने को लेकर भी बजट में जिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट द्वारा पंजाब के 19 हजार के करीब स्कूलों में से मात्र 100 स्कूलों को योजना के अंतर्गत कवर करके मात्र दिखावा किया है। उन्होंने कहा कि वेतन एवं केंद्रीय स्केल द्वारा आर्थिक शोषण जारी रखने वाले पत्र को सरकार वापस ले एवं नई शिक्षा नीति को रद्द किया जाए।
इस मौके पर डीटीएफ नेता सतपाल कलेर, जरनैल सिंह, मनजीत सिंह बंगा, विनय कुमार, खुशविन्द्र कौर, जतेन्द्र कुमार, सुदेश बाला, अजमेर सिंह, बलजीत सिंह, तेज पाल, दिलबाग सिंह, संदीप सिंह, परमजीत सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अंशु राणा, सुनीता कुमार, सीमा रानी व मैडम अंजु विशेष रुप से मौजूद थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गूंजेंगे देश भक्ति के गीत : पंजाब में सभी बसों में

सरकार द्वारा शहीद-ए-आजम का जन्मदिवस खास बनाने की तैयारी गुरदासपुर:25 सितम्बर : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को आदर्श मान कर पंजाब की सत्ता में आी आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने इस बार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुबई एयर शो में भारतीय वायु सेना का तेजस विमान क्रैश : नगरोटा बगवां निवासी पायलट नमन सयाल शहीद

एएम नाथ। धर्मशाला : दुबई में प्रतिष्ठित एयर शो के दौरान शुक्रवार को एक बड़े हादसे में भारतीय वायु सेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...
article-image
पंजाब

43 सेवाएं घर बैठे होंगी उपलब्ध : ईमानदार सरकार ने राज्य में असंभव लगने वाली बात को हकीकत में बदल दिया – मुख्यमंत्री भगवंत मान

लुधियाना/चंडीगढ़, 10 दिसंबर :  पंजाब के लोगों को उनके घरों तक नागरिक-केंद्रित सेवाएं मुहैया कराने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने धाननसू...
article-image
पंजाब

आधा ड्रम गेहूं चोरी : गढ़शंकर वार्ड नंबर 1

गढ़शंकर । गढ़शंकर शहर के वार्ड नं एक मे ममता राणी के घर से चोर आधा ड्रम गेहूं का चोरी अज्ञात चोरी कर ले गए। इसके इलावा अलमारियों के ताले तोड़ कर उनमे पड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!