डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के विरोध में बार एसोसिएशन गढ़शंकर ने अदालती कामकाज रखा ठप

by

गढ़शंकर। अमृतसर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के विरोध में बार एसोसिएशन गढ़शंकर के प्रधान  पंकज किरपाल के नेतृत्व में वकीलों ने आज अदालती कामकाज ठप कर हड़ताल की। इस मौके पर वकील समुदाय ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर पंकज किरपाल अध्यक्ष बार एसोसिएशन गढ़शंकर ने कहा कि अमृतसर में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह हादसा पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश है. उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।इस अवसर पर एडवोकेट भागू राम, संजीव कालिया, दीपांकर लूंब, सुरिंदर पाल, नरेश भट्टी, हरप्रीत सिंह, गुरदीप सैनी, संजीव बंगा, मंजीत सिंह, रमन कुमार, शिवम गौड़, बरजिंदर सिंह, मनोज बब्बर, सुनील राणा, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मां भामेश्वरी शिव मंदिर में विशेष पूजन का आयोजन

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : ।गांव भाम में माता भामेश्वरी जी के मंदिर में स्थित शिवालय में विशेष पूजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मां के सेवक राकेश दत्ता, पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IPS अधिकारी हर्षवर्धन की सड़क दुर्घटना में मौत : पहली पोस्टिंग में ज्वाइनिंग के लिए जाते समय हुआ हादसा

कर्नाटक के हासन जिले में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह अधिकारी हर्षवर्धन (26) थे जो 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और हाल ही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2023 से पहले बने गाड़ियों के इंजन क्यों हो रहे डैमेज? पिता गडकरी नीति बना रहे… बेटे उनसे पैसा बना रहे : पवन खेड़ा

नई दिल्ली :  काग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधा है. पवन खेड़ा ने कहा, जहां पिता गडकरी नीति बना रहे हैं. वहीं, उनके बेटे उससे पैसे कमा रहे...
article-image
पंजाब

दर्जनों कांग्रेस, अकाली व भाजपा को अलविदा कह आप में हुए शामिल : डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने आम आदमी पार्टी में शामिल हुए नए साथियों का किया स्वागत

गढ़शंकर, 12 मार्च : विधायक और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में  दर्जनों कांग्रेस, अकाली व भाजपा को अलविदा कह कर  आप में हुए शामिल हुए।  आप में शामिल...
Translate »
error: Content is protected !!