डॉ. भूपेन्द्र वास्तुशास्त्री को ‘ज्योतिष शिरोमणि सम्मान-2026’ से सम्मानित

by

जोधपुर/दलजीत अजनोहा :  महर्षि देवज्ञ चंडू जयंती के अवसर पर सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र, मारवाड़ प्रेस क्लब तथा श्याम भक्ति सेवा संस्थान, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श शिविर में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवं लेखक डॉ. भूपेन्द्र वास्तुशास्त्री को वास्तु एवं ज्योतिष के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “ज्योतिष शिरोमणि सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोपाल कृष्ण व्यास, सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक एम.एल. गर्ग तथा प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ एस.के. जोशी ने डॉ. भूपेन्द्र वास्तुशास्त्री को श्रीफल, सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया।

गौरतलब है कि डॉ. भूपेन्द्र वास्तुशास्त्री पिछले 25 वर्षों से वास्तु एवं ज्योतिष के क्षेत्र में अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान करते आ रहे हैं। वैदिक वास्तु एवं ज्योतिष विषय पर उनकी विशेष विशेषज्ञता मानी जाती है। उन्होंने अब तक वास्तु शास्त्र पर सात पुस्तकों का लेखन किया है, जबकि उनके 5,600 से अधिक वास्तु विषयक लेख देश-विदेश के विभिन्न समाचार-पत्रों एवं पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। अमेरिका, ब्रिटेन और नेपाल की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं ने भी उनके लेखों को प्रमुखता से प्रकाशित किया है।

बिना किसी तोड़-फोड़ के प्रभावी वास्तु समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रसिद्ध डॉ. भूपेन्द्र वास्तुशास्त्री का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। सम्मान समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए इसे वास्तु एवं ज्योतिष जगत के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि बताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में छह किलो हेरोइन जब्त, दो काबू

चंडीगढ़, 8 अगस्त (: पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर जिले में महिला समेत दो लोगों के कब्जे से छह किलोग्राम से अधिक हेरोइन कथित तौर पर बरामद करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस...
article-image
पंजाब

युवक को 1 करोड़ 90 लाख का चूना : लड़की ने भेजी थी फ्रैंड रिक्वेक्ट, फेसबुक पर दोस्त बनाना पड़ा भारी

फतेहगढ़ साहिब। शेयर मार्केट ट्रेडिंग में पैसा लगाने के नाम पर 1 करोड़ 90 लाख 26 हजार 300 रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है।...
article-image
पंजाब

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सुलझाया भोगपुर मर्डर केस : मुख्य आरोपी Chandigarh Airport से गिरफ्तार

अरुण दीवान। जालंधर :  जालंधर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सनसनीखेज भोगपुर हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!