डॉ. राजीव बिंदल ने तीसरी बार संभाला “भाजपा प्रदेश अध्यक्ष” का पदभार

by

एएम नाथ। शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पार्टी मुख्यालय दीप कमल चक्कर में पदभार ग्रहण किय। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, संजीव कटवाल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थ सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अ tu lवसर पर पदभार ग्रहण करने से पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को कुमकुम और चावल का टीका लगाया।
उसके उपरांत डॉ. राजीव बिंदल ने पद ग्रहण किया, इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थ एवं समस्त पदाधिकारीयो ने डॉक्टर बिंदल को फूल मालाएं पहना एवं लड्डू खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यह जानकारी भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा द्वारा दी गई।
बिंदल का लक्ष्य निर्धारित हिमाचल प्रदेश में कमल खिलाना : शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ बिंदल ने कहा यह सभी कार्यकर्ताओं का प्यार और आशीर्वाद है की एक बार पुनः मुझे प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सोपा गया है मैं विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्र मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बि एल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, पूर्व प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और समस्त राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करता हूंl

उन्होंने कहा कि हमारे सौभाग्य है की कल्याण आश्रम का काम करते-करते पार्टी ने मुझे पांच बार विधानसभा का सदस्य बना कर भेजा और 2 साल पूर्व मुझे पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया और इस कार्यकाल में मैंने प्रवास कर पार्टी को सुदृण बनाने का कार्य किया।
डॉ. बिंदल ने नीता प्रतिपक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री की कार्य कुशलता को सहराया : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर की कार्य कौशलता को सहराते हुए कहा कि हमने जयराम ठाकुर को जो काम दिया।

उन्होंने वह किया चाहे वह चंबा से लेकर सिरमौर तक का प्रवास हो हमने उन्हें जो काम दिया उन्होंने पूर्ण रूप से करके दिखाया, इसी प्रकार अनुराग ठाकुर जी ने भी सभी पार्टी के कार्यक्रमों में पार्टी को बल देने का उत्तम कार्य किया।
उन्होंने अपने सहयोगियों का भी धन्यवाद किया कि जिस प्रकार से सदस्यता अभियान, लोकसभा चुनाव में सभी सीटें जितना और 68 में से 61 विधानसभाओं पर बढ़त दर्ज करना, प्रदेश में 47000 सक्रिय सदस्यता बनाना, मंडलों की संख्या 74 से 171 करना और 8009 बूथों में से 7775 बूथ पर 11 सदस्य समिति खड़ा करना और मंडल स्तर तक सरकार के खिलाफ आंदोलन खड़ा करना इस कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियां रही।
बिंदल का विजन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आने वाले 2 साल चुनौती पूर्ण रहने वाले हैं और मैं पार्टी अध्यक्ष होने के नाते 24 गुना 7 निरंतर कार्य करूंगा।

दूसरा हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचारी और झूठी सरकार को उखाड़ फेंक कर भाजपा की सरकार को मजबूती के साथ स्थापित करना।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दुसरे सरसंघचालक गोवलकर जी से प्रेरणा लेते हुए मेरा तेरा छोड़कर राष्ट्रीय और भाजपा के भाव से काम करना।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से वचन मांगते हुए कहा कि मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर दिन-रात पार्टी को मजबूत करने का काम करना है। आज भी भाजपा के सभी पूर्व मुख्यमंत्री को जनता द्वारा याद किया जाता है, शांता कुमार को पानी के लिए, प्रो प्रेम कुमार धूमल को सड़क के लिए और जयराम ठाकुर को सेवा के लिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई में राष्ट्रीय किशौर स्वस्थ्य कार्यक्रम का किया आयोजन

सन्तोषगढ़।   राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के दिवस पर स्वस्थ्य विभाग मैहतपुर वसदेहडा के वीएमओ के दिशानिर्देशों के तहत सीएचसी सन्तोषगढ के मैडिकल ऑफिसर डा- अरविन्द शर्मा के नेतष्त्व में आज हिम गौरव आई टी आई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुश्मन देश से आया शिकारी बाज : पंख में GPS, पांव में छल्ला – BSF ने बाज को पुलिस को सुपुर्द कर, शुरू कर दी जाँच

जैसलमेर :  भारत-पाकिस्तान सीमा स्थित शाहगढ़ इलाके में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स  ने एक पाकिस्तानी बाज को दबोचा था। डीएनपी के रेस्क्यू सेंटर में उसने दम तोड़ दिया।  बाज की मौत के बाद हुए पोस्टमार्टम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत सरकार अलर्ट : चीन में फैल रहे रहस्यमयी बुखार को लेकर,उत्तरी चीन में बच्चों में बढ़ रहे H9N2 संक्रमण

नई दिल्ली : चीन में फैल रहे रहस्यमयी बुखार को लेकर भारत सरकार अलर्ट हो गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि उत्तरी चीन में बच्चों में बढ़...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

7 लोगों की डूब कर मृत्यु होने के हादसे की जांच एडीएम ऊना करेंगे जांच : पानी के नजदीक जाने पर लगा प्रतिबंध

ऊना: 2 अगस्तः बंगाणा उपमंडल के तहत अंदरौली में सात लोगों की डूब कर मृत्यु होने के हादसे की जांच के लिए अतिरिक्त दंडाधिकारी ऊना को जांच अधिकारी लगाया गया है। इस संबंध में...
Translate »
error: Content is protected !!