डॉ. राज कुमार ने मतदाताओं का किया धन्यवाद : विधानसभा क्षेत्र चबेवाल के गांव पट्टी में पहुंचकर ग्रामीणों से सुनी समस्याएं

by

ग्राम पट्टी में अब तक 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से हो चुके हैं विकास कार्य:सरपंच शिंदरपाल

-वाल्मीकि समिति ने धर्मशाला के लिए शौचालय, चारदीवारी और लंगर हॉल से संबंधित दिया मांग पत्र
होशियारपुर, 11 अगस्त:
लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार डॉ. राज कुमार विधानसभा क्षेत्र चबेवाल के गांव पट्टी में मतदाताओं का धन्यवाद करने के लिए श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र की जनता ने मुझ पर भरोसा जताया और भारी बहुमत से लोकसभा चुनाव जिताया, मैं हमेशा उनका ऋणी रहूंगा.
सरपंच शिंदरपाल ने गांव में पहुंचने पर सबसे पहले लोकसभा सदस्य का स्वागत किया और उनके द्वारा गांव में अब तक 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से कराए गए विकास कार्यों के लिए उनका धन्यवाद किया। इसके अलावा उन्होंने गांव में अन्य विकास कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने का अनुरोध किया।
इसके बाद कैप्टन (रिटाः) सोहनलाल ने वाल्मीकि धर्मशाला के लिए शौचालय, चारदीवारी के लंगर हाल के लिए ग्रांट के लिए कमेटी मैंबर के साथ डॉ. राज कुमार को एक मांग पत्र भी दिया। डॉ. राज कुमार ने आश्वासन दिया कि गांव की जो भी आम मांगें हैं उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर दीपक, निशांत, राजेश कुमार, दमन सहोता, नंबरदार सतीश, अध्यक्ष बलवीर सिंह, सचिव बलविंदर सिंह गिंदा, देव राज, बलवीर राज, पवनवीर, उपकार पट्टी, धर्म पाल, रणजीत सिंह, अमरजीत गिल, मनजिंदर सिंह, रविंदर पाल , दीदार सिंह, जगजीत सिंह, सोढ़ी राम, अवश्वनी कुमार, अशोक कुमार के अलावा बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ के तहत 6, 7 व 8 अगस्त को ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कल सायं यहां ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘अपना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को मिली 3300 कोविड वैक्सीन, टीकाकरण अभियान आज से शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना तथा गगरेट अस्पताल में दी जाएगी वैक्सीन

ऊना, 15 जनवरी: कोविड महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने का अभियान शनिवार से जिला ऊना में शुरू हो जाएगा। अभियान के प्रथम चरण में 5369 लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू को सुनाई खरी-खोटी : मंच पर पूर्व जिला अध्यक्ष भिड़ गई सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से

हमीरपुर : महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन लता ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि आप नहीं जानते कि हम भी कांग्रेस से जुड़े हैं। उन्होंने आरोप जड़ा कि वीरभद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थल सेना भर्ती के ग्राउंड टेस्ट में पहले दिन लगभग 360 युवाओं ने लगाई दौड़

रोहित जसवाल। हमीरपुर 17 जनवरी। अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में शुक्रवार को आरंभ हुए थल सेना की अग्निवीर भर्ती के फिजिकल टेस्ट में पहले दिन लगभग 360 युवाओं ने भाग लिया। थल सेना...
Translate »
error: Content is protected !!