डॉ रेड्डी फाउंडेशन ने शेरला स्कूल को उपलब्ध करवाई तीन लाख की शिक्षण सामग्री

by

पट्टा मेहलोग, 18 फरवरी : पट्टा मेहलोग शिक्षा खंड के तहत प्राथमिक स्कूल शेरला को सरकार की ओर से कोई आर्थिक मद्द न मिलने के बाद डॉ. रेड्डी फाउंडेशन आगे आई है। संस्था ने स्कूल के लिए तीन लाख रुपये की शिक्षण सामग्री मुहैया कराई है। अभी तक जो बच्चे फर्श पर बैठ कर पढ़ाई कर रहे थे, उन्हें अब बैंच बैठने को मिलेंगे। पिछले वर्ष अगस्त माह में प्राथमिक स्कूल शेरला में आपदा के दौरान भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिस दिन यह आपदा आई। उस दिन स्कूल बंद था जिसके चलते जानमाल की नुकसान नहीं हो पाया था।

स्कूल के रिकार्ड व अन्य सामान भी भवन के साथ नष्ट हो गया था। स्कूल के भवन क्षतिग्रस्त होने से स्कूल के अधिकांश बच्चे साथ लगते स्कूलों में चले गए। वर्तमान में स्कूल में केवल 15 बच्चे ही शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल भवन समाप्त होने के बाद गांव के एक व्यक्ति मनोहर चंद ने अपने दो कमरे, एक बरामदा, किचन व शौचालय स्कूल को दिया है। इससे यह स्कूल चालू हो पाया। यही नहीं मकान मालिक की ओर से पानी व बिजली की भी व्यवस्था की गई।
स्कूल के अध्यापकों ने इस बारे में उच्च अधिकारियों को लिखा लेकिन अभी तक कोई मद्द नहीं मिल पाई। बच्चे सर्दियों में टाट पर बैठने को मजबूर थे। स्कूल प्रबंधन ने बैंक से भी स्कूल के लिए मद्द की गुहार लगाई लेकिन बच्चे कम होने से उन्होंने कोई दिलचस्पी नहीं ली। अब डॉ. रैड्डी फाउंडेशन ने स्कूल की मद्द के लिए आगे आई और स्कूल को 15 बैंच दिए जिस पर 30 बच्चे आसानी से बैठ सकेंगे। इसके अलावा स्कूल को दस कुर्सियां, तीन मेच व तीन अलमारियां दी। इससे अध्यापकों को बैठने की उचित व्यवस्था हुई साथ में अलमारियां मिलने से रिकार्ड रखने में भी अब कोई परेशानी स्कूल को नहीं होगी।

स्कूल प्रबंधक समिति की अध्यक्ष पूजा कुमारी ने फाउंडेशन का आभार जताया। पाठशाला को सामान उपलब्ध कराने के लिए खंड पट्टा महलोग के पीटीएफ के प्रधान राम सिंह समस्त कार्यकारिणी और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पार्वती नेगी ने भी फाउंडेशन का आभार जताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला में शहरी निकाय चुनावों के चलते 17 मई को संबंधित क्षेत्रों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 मई। जिला ऊना के शहरी निकाय चुनावों के दृष्टिगत 17 मई को संबंधित शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह आदेश उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जारी किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया शुभारंभ – सामाजिक संरचना नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों का मुकाबला करने के लिए संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

एएम नाथ। चंबा :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने चंबा के ऐतिहासिक मिंजर मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मधुर कुंजड़ी-मल्हार गीतों की धुनों के बीच मिंजर ध्वज फहराकर मेले का औपचारिक शुभारम्भ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने वेह व धौंटा पंचायतों का किया दौरा बरसात से हुए नुकसान का लिया जायजा…..अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

राकेश शर्मा :  देहरा/तलवाड़ा ।  देहरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश ठाकुर ने आज देहरा क्षेत्र की वेह तथा धौंटा पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पशु पालकों की आय सुदृढ़ करने के लिए संचालित की जा रही विभिन्न योजनाएं – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना – पशु पालन विभाग द्वारा एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में एक दिवसीय जिला स्तरीय पशु पालक जागरूकता शिविर जिला परिषद हाॅल ऊना में आयोजित किया गया। शिविर में पशु पालन...
Translate »
error: Content is protected !!