डॉ. विधि भल्ला के पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट सदस्य बनने पर खन्ना दम्पति ने किया सम्मानित

by

होशियारपुर । पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना एवं उनकी धर्मपत्नी मीनाक्षी खन्ना ने डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रिंसिपल डॉ. विधि भल्ला को पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट सदस्य बनने पर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अविनाश राय खन्ना और मीनाक्षी खन्ना ने डॉ. विधि भल्ला को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डॉ. भल्ला अपने शैक्षणिक अनुभव और कार्यकुशलता के माध्यम से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देंगी तथा शिक्षा जगत से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से सीनेट के समक्ष रखेंगी। डॉ. विधि भल्ला की इस उपलब्धि को शिक्षा जगत के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताते हुए उन्हें भविष्य में भी नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पेड़ से टकराने से कैंटर चालक की मौत

गढ़शंकर -गढ़शंकर-चंडीगढ़ सड़क पर पनाम गांव के पास कैंटर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई जिसके चलते चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैंटर नंबर एचपी 12...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिहुंता का नितिन राणा बना जिला कल्याण कम प्रोबेशन अधिकारी – प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर चमकाया भटियात का नाम 

एएम नाथ। चम्बा :   हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रशासनिक सेवा का परिणाम 2024 सोमवार को जारी किया। जिसमें जिला चंबा भटियात विधानसभा के सिहुंता के नितिन राणा ने एचएएस परीक्षा पास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

बिक्रमजीत सिंह के परिवार से मिले अमित शाह : परिजनों ने की सीबीआई जांच की मांग

 गुरदासपुर के मारी पनवां गांव में मृतक के परिजनों से की मुलाकात, परिवार का दावा—नशा तस्करी का विरोध करने पर बनाया गया निशाना; पुलिस ने बताई मोबाइल फोन को लेकर विवाद की वजह गुरदासपुर,...
article-image
पंजाब

बसपा की ओर से 18 जून को श्री खुरालगढ़ साहिब में किया जाएगा रोष प्रदर्शन : एडवोकेट पलविंदर माना

एएम नाथ । होशियारपुर : होशियारपुर जिले के गांव भुलेवाल गुजरां में एक मीटिंग हुई, जिसमें मुख्य अतिथि हलका चब्बेवाल के प्रभारी एडवोकेट पलविंदर माना पहुंचे। इस मीटिंग में 18 जून को पंजाब संभालो...
Translate »
error: Content is protected !!