डॉ. शांडिल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को किया सम्मानित

by
एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया।
कर्नल शांडिल ने इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अन्हेच के प्रधानाचार्य निशी कांत को राज्य स्तरीय मॉडल निर्माण प्रतियोगिता में अपने विद्यालय को प्रथम स्थान दिलवानेे और डी.पी.ई. राजकुमार को बास्केटबॉल के बेहतर प्रशिक्षण और अन्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने राजकीय महाविद्यालय सोलन की छात्रा दिव्यांशी शर्मा को लोकसभा सचिवालय द्वारा ‘नो यूअर लीडर प्रोग्राम’ सहित विभिन्न राष्ट्र युवा कार्यक्रम में भाग लेने तथा इसी महाविद्यालय के छात्र कनष्कि शर्मा को श्रीलंका में आयोजित राष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में देश का प्रतिनिधित्व करने, अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने और नशा मुक्त भारत अभियान में भाग लेने के लिए सम्मानित किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने विश्वास फाउंडेशन के महासचिव आशीष विश्वास को वर्ष 2023 में प्राकृतिक आपदा तथा नालागढ़ में आपदा समय में प्रशंसनीय कार्य करने सहित अन्य पुनीत कार्यों में वित्तीय एवं अन्य सहायता के लिए सम्मानित किया।
डॉ. शांडिल ने विजय भट्टी को 49 बार रक्तदान करने के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने ज़िला रेडक्रॉस समिति सोलन के रोगी वाहन चालक सुरेन्द्र शर्मा को निरंतर कार्यरत रहने और प्रशंसनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने पुलिस विभाग सोलन में वर्तमान में महिला पुलिस थाना सोलन की प्रभारी कविता को वर्ष 2025 में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने और महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया।
डॉ. शांडिल ने पुलिस थाना धर्मपुर में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत दलीप सिंह को मादक पदार्थों के 26 मामलों में निर्णायक कार्यवाही कर 49 आरोपियों को गिरफ्तार करने और नशे के अवैध कारोबार की लगभग 9.50 करोड़ रुपए की संपत्ति ज़ब्त करने के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने पुलिस उप निरीक्षक नवीन कुमार को वर्ष 2025 में नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने और नशे तस्करों की लगभग 12 करोड़ रुपए की संपत्ति ज़ब्त करने के लिए सम्मानित किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने विशेष जांच इकाई सोलन में कार्यरत पुलिस उप निरीक्षक ज्ञान चंद, मुख्य आरक्षी विरेन्द्र कुमार, मानक सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार, मुख्य आरक्षी जगदीश कुमार और मुख्य आरक्षी अनुपम को एक टीम के रूप में कार्य कर 50 से अधिक चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार करने और नशा तस्कारों की 07 करोड़ रुपए की गैर कानूनी संपत्ति को ज़ब्त करने की दिशा में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
डॉ. शांडिल ने पुलिस थाना सदर सोलन में कार्यरत मुख्य आरक्षी विरेन्द्र कुमार को चिट्टा तस्करों के विरुद्ध निर्णायक कार्यवाही करने के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने पुलिस थाना कण्डाघाट में कार्यरत मानक मुख्य आरक्षी मोहम्मद रफी को वर्ष 2025 में अति महत्वपूर्ण एवं विशिष्ट व्यक्तियों की ड्यूटी के दौरान सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने पुलिस चौकी सुबाथू में कार्यरत आरक्षी महेश कुमार को वर्ष 2025 में 16 भगौडे़ घोषित आरोपियों को राज्य एवं राज्य से बाहर से पकड़ने के लिए सम्मानित किया।
डॉ. शांडिल ने पुलिस थाना धर्मपुर में कार्यरत मुख्य आरक्षी विनोद कुमार को वर्ष 2025 में प्रदेश एवं बाहरी राज्यों से 20 भगौड़े घोषित आरोपियों को पकड़ने की दिशा में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
अर्की के विधायक संजय अवस्थी, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा, ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चंद बरमानी, बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगम सोलन के पार्षदगण, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक जतिन साहनी, कर्नल संजय शांडिल, उप महाधिवक्ता रोहित शर्मा, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल ठाकुर, रमेश ठाकुर, सुरेन्द्र सेठी, शिव कुमार, संजीव ठाकुर, विकास काल्टा, मोहन मेहता, अजय वर्मा, अन्य वरिष्ठ नेता, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, नगर निगम की आयुक्त एकता कापटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकमान किसी गुट को नाराज कर कोई जोखम नही उठाना चाहती : विधानसभा के शीत सत्र के बाद ही मंत्री बनाए जाने के संभावना

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल गठन को लेकर विधायक दल का नेता चुने हुए एक सप्ताह बीत गया है। लेकिन अभी तक कैबिनेट का गठन नही होने से कई तरह की चर्चाएं निकल...
हिमाचल प्रदेश

“मैड़ी मेले में मालवाहक वाहनों में न आएं, जान से न करें खिलवाड़”

मैड़ी स्थित डेरों ने आने वाले श्रद्धालुओं व संगतों से की अपील ऊना (1 मार्च)- मैड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के जान व माल की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ऊना विभिन्न माध्यमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपना विद्यालय योजना के तहत ज़िला अधिकारियों को अनुरोध पत्र के साथ कार्य योजना की जाए प्रेषित— DC मुकेश रेपसवाल

चंबा, 18 जून : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि अपना विद्यालय योजना के तहत ज़िला में प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सभी ज़िला अधिकारियों को अनुरोध पत्र के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नए मतदाताओं के पंजीकरण पर फोकस करेंगे डेडिकेटड एईआरओ : जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भी की गई है नियुक्ति

हमीरपुर 20 दिसंबर। भारत निर्वाचन आयोग सभी नए पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करने पर विशेष रूप से फोकस कर रहा है। आयोग ने इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र मंे समर्पित...
Translate »
error: Content is protected !!