डॉ. स्वाति ने टांडा और दसूहा अस्पताल का आकस्मिक दौरा, दिए सुधार के कड़े निर्देश

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  नव नियुक्त डिप्टी मेडिकल कमिशनर डॉ. स्वाति ने जिले के टांडा और दसूहा सिविल अस्पतालों का आज आकस्मिक निरीक्षण किया। टांडा अस्पताल में सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में पाया गया दोष देखकर उन्होंने एस.एम.ओ. और स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई एवं 15 दिन के भीतर सभी कमियां सुधारने का अल्टीमेटम दिया।इसके बाद दसूहा अस्पताल में नशा छुड़ाओ केंद्र, लेबर रूम, गायनी वार्ड, दवा स्टोर, ऑपरेशन थिएटर और बच्चों के वार्ड का निरीक्षण किया। वहां मरीजों व तीमारदारों से बातचीत कर संतोष जताया गया।डॉ. स्वाति ने कहा कि पंजाब सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए कई प्रयास कर रही है और जल्द जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण जारी रखा जाएगा ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पतालों में दवा और परीक्षण नि:शुल्क हैं, साथ ही टांडा और दसूहा अस्पतालों में स्त्री रोग व बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध हैं।उन्होंने जनता से अपील की कि वे निजी अस्पतालों की बजाय सिविल अस्पतालों में ही प्रसव करवाएं क्योंकि सभी सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध हैं।डॉ. स्वाति ने सरकार की फरिश्ते योजना का भी जिक्र किया, जिसके तहत सड़क दुर्घटना में पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने वाले को पुलिस कार्रवाई से बचाया जाता है और सरकार की ओर से पुरस्कार भी दिया जाता है। इसलिए दुर्घटना में रोगी को अस्पताल लाते समय अपने आधार कार्ड जरूर प्रस्तुत करें।इस अवसर पर जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी और डॉक्टर भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 महिलाओं से रेप और हत्या का मामला :14 साल बाद आरोपी गिरफ्तार,तीन संदिग्ध लोगों का ब्लड सैंपल लिया था , अरोपी का डीएनए मैच, 500 लोगों से लिए गए सैंपल

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने चंडीगढ़ में रेप के बाद हत्या के आरोपी को 14 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेक्टर 38 शाहपुर कॉलोनी के रहने वाले मोनू के...
article-image
पंजाब

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वालों के खिलाफ पुलिस को पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए सबूतों के बावजूद पुलिस द्वारा कार्रवाई ना करने से पीड़ित मिल कर्मचारी परेशान

गढ़शंकर, 31 जुलाई।  स्थानीय तहसील के गाँव रामपुर बिल्लों निवासी एक दिहाड़ी मिल कर्मचारी का एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ गढ़शंकर पुलिस ने एक महीना बीत जाने के बावजूद कोई...
article-image
दिल्ली , पंजाब

‘आप’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका : संजय सिंह

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों के साथ गद्दारी करके भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा समेत सभी सांसदों की सदस्यता समाप्त करने के लिए राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति को...
Translate »
error: Content is protected !!