डोगरा रेजिमेंटल सेंटर, फैजाबाद में खिलाड़ियों के लिए ट्रायल 15 से 18 मार्च तक

by
ऊना, (26 फरवरी) – डोगरा रेजिमेंटल सेंटर, फैजाबाद, उत्तर प्रदेश में ब्वॉयज़ स्पोर्टस कंपनी में हैंडबाल के लिए 11 से 14 वर्ष के लड़कों हेतु चयन रैली का आयोजन किया जा रहा है। चयन रैली का आयोजन 15 से 18 मार्च तक किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक, जिला सैनिक कल्याण मेजर रघबीर सिंह ने बताया कि चयनित खिलाडि़यों को उच्च स्तर की खेल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, ताकि वे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने योग्य बन सकें। उन्होंने बताया कि जो बच्चे सेना में भर्ती होने की शर्त पूरी करेंगे, उन्हें 18 साल की आयु पूर्ण होने पर सेना में भर्ती किया जाएगा।
मेजर रघबीर सिंह ने बताया कि चयन रैली में हिमाचल प्रदेश, जम्मू तथा पंजाब के गुरदासपुर, रोपड़ और नवांशहर जिलों से संबंधित हिन्दू बालक पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि भर्ती में डोगरा क्षेत्र के ही प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी न्यूनतम छठी कक्षा उत्तीर्ण हो और उसे हिन्दी व अंग्रेजी का ज्ञान होना अनिवार्य है।
लंबाई और वजन को लेकर यह हैं मापदंड
रघबीर सिंह ने बताया कि 11 वर्ष के प्रतिभागी के लिए लंबाई 151 सेमी तथा वजन 37 किलोग्राम निर्धारित किया गया है जबकि 12 वर्षीय प्रतिभागी के लिए लंबाई 153 सेमी व वजन 42 किलो, 13 वर्षीय प्रतिभागी के लिए लंबाई 156 सेमी व वजन 44 किलो और 14 वर्षीय प्रतिभागी के लिए लंबाई 159 सेमी व वजन 48 किलो निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि चयन के लिए लंबे खिलाडि़यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा शारीरिक टेस्ट में 800 मीटर दौड़, 30 मीटर स्प्रिट, 10 मीटर शटल, बाह जंप, वर्टिकल जंप, बाल खो और शारीरिक लचकता सहित अन्य शामिल हैं जबकि मैडिकल टेस्ट के लिए प्रतिभागी फलैट फुट, नॉक नी व कलर ब्लाइंड न हो। उन्होंने बताया कि इस बारे अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबरों 7518421114 व 9876642237 पर संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय समाज की पहचान और अधिकार सर्वोपरि : डॉ. जनक राज

मैहला में बिरसा मुंडा जयंती पर सत्येंद्र सिंह का संबोधन, बिरसा मुंडा की प्रेरणा आज भी समाज को दिशा देती एएम नाथ। चम्बा : भरमौर के मैहला क्षेत्र में बनवासी कल्याण आश्रम के तहत...
हिमाचल प्रदेश

रावमापा बाथड़ी व पालकवाह पंचायत में नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे किया जागरूक

ऊना, 20 जून – नशा मुक्त अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत पलकवाह तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसकी अध्यक्षता सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अनिता शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाइसेंस के बगैर न हो तंबाकू उत्पादों की बिक्री : DC अमरजीत सिंह

शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर करें सख्त कार्रवाई तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 की समीक्षा बैठक में डीसी ने दिए निर्देश एएम नाथ।  हमीरपुर 20 नवंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में आपदा समाप्त, सुशासन के साथ दिल्ली वासी – देश को सिर्फ मोदी की गारंटी पर भरोसा, दिल्ली के दिल में है ‘मोदी ही मोदी’ : जयराम ठाकुर

अपनी नाकामियों से शून्य पर पहुंची कांग्रेस, हिमाचल में भी होगा यही हाल एएम नाथ। शिमला  : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देश को सिर्फ नरेंद्र मोदी की...
Translate »
error: Content is protected !!