ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा : 36 घंटे में हिमाचल पुलिस ने 33 किए गिरफ्तार

by

एएम नाथ : शिमला । ड्रग तस्करी के खिलाफ हिमाचल पुलिस ने 36 घंटे तक चलाए गए राज्यव्यापी सुपर नाका अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। 17 नवम्बर शाम 6 बजे से 19 नवम्बर सुबह 6 बजे तक चले इस सघन अभियान में पुलिस ने कुल 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि चरस, चिट्टा, गांजा और अफीम सहित भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए।

अभियान की शुरुआत से ही पुलिस का फोकस ड्रग नेटवर्क को तोड़ने और नशा तस्करी में शामिल हर कड़ी को पकड़ने पर रहा।

प्रदेश पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 36 घंटे की इस कार्रवाई के दौरान पूरे प्रदेश में इंटर-स्टेट और इंटर-डिस्ट्रिक्ट सुपर नाके लगाए गए। कुल 208 विशेष नाके स्थापित कर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान 27,982 वाहनों की जांच की गई, जिनमें पहचान, दस्तावेज़, लगेज और शक वाले वाहनों की विशेष स्क्रीनिंग भी शामिल रही। पुलिस ने ड्रग डिटेक्शन किट, डॉग स्क्वाड और आधुनिक निगरानी उपकरणों का इस्तेमाल कर पूरे अभियान की वीडियोग्राफी भी की।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार सुपर नाका अभियान में कुल 25 एनडीपीएस मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी में 8.53 किलोग्राम चरस, 67.14 ग्राम चिट्टा, 2.658 किलोग्राम गांजा, 21.78 ग्राम अफीम और 100 नशीली गोलियां शामिल हैं। नशा तस्करी के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की गई और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 622 चालान किए गए।

मुख्यमंत्री ने इस अभियान को न सिर्फ कानून-व्यवस्था की कार्रवाई, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी बताया है। उनका स्पष्ट संदेश है कि हिमाचल प्रदेश में चिट्टा और नशा तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को नशामुक्त हिमाचल के संकल्प को मजबूत करने वाला कदम बताया।

वहीं, डीजीपी अशोक तिवारी ने कहा कि हिमाचल पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान तभी सफल होगा जब जनता भी इसमें सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निडर होकर पुलिस को दें और युवाओं को नशे से दूर रखने में सहयोग करें। डीजीपी ने कहा कि यदि समाज और पुलिस मिलकर काम करें, तो नशे का अंत निश्चित है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निःशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ-साथ मैडिकल बोर्ड भी बैठेगा : विश्व रेडक्राॅस दिवस पर बंगाणा के डुमखर में होगा कार्यक्रम 8 मई को

तैयारियों को लेकर ज़िला रेडक्राॅस सोसाइटी की बैठक आयोजित ऊना 1 मई: विश्व रेडक्राॅस दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह 8 मई को बंगाणा उपमण्डल के अन्तर्गत आईटीआई डुमखर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होटल में युवक को बेसुध छोड़कर भागे दोस्त : चिट्टे की ओवरडोज से मौत की आशंका

मंडी :  मंडी शहर के होटल में  कुछ दोस्त रुके बिलासपुर के युवक की मौत हो गई। दोस्त उसे बेसुध हालत में छोड़कर भाग गए। चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत होने की...
हिमाचल प्रदेश

बाड़ियां पंचायत के आधा दर्जन गांव में पेयजल किल्लत : जोहड़जी स्कीम की पहले स्टेज में पंप खराब आने से आई समस्या

पट्टा मेहलोग, 3 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की बाड़ियां पंचायत के आधा दर्जन गांव में पिछले एक सप्ताह से लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। पचायत के मदफल, सकराला, बरागु, जोहड़...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 शूटरों का एनकाउंटर : चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में AGTF ने की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़ : प्रॉपर्टी डीलर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चरणप्रीत सिंह नागरा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स  ने हरियाणा के कैथल में हुए...
Translate »
error: Content is protected !!