ड्रग्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़ : पाकिस्तान से हो रही थी तस्करी, पुलिस की शुरूआती जांच में चौंकाने वाले खुलासे

by

अमृतसर :   एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने ड्रग्स तस्करों के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है। केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में गैंग के 10 लोगों को अरेस्ट किया गया है।  डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान चंदन शर्मा, आकाश शर्मा, विशाल सिंह, अरविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह, रिंकू थापर, भरत, दिव्यम, प्रथम और अंकुश भट्टी के रूप में हुई है।

 क्या-क्या  बरामद :  पुलिस ने उनके कब्जे से एक किलो हेरोइन, 381 ग्राम चरस, तीन पिस्तौल, 62 जिंदा कारतूस और दो खाली खोल, 48 लाख रुपये नकद, 262 ग्राम सोना और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं। डीजीपी ने कहा कि आरोपी ड्रग नेटवर्क का संचालन कर रहे थे। जालंधर, अमृतसर और लुधियाना में उनका गैंग काम कर रहा था।

हवाला के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों को भेजते थे पैसा :   डीजीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच में ये सामने आया है कि सीमा पार से राज्य में नशीली दवाओं की तस्करी के बाद आरोपी हवाला के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों को पैसा भेजा करते थे। शुरुआती जांच से पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि अमृतसर का रहने वाला आरोपी लवप्रीत इस सिंडिकेट के पूरे ड्रग्स नेटवर्क को संभालने वाला प्रमुख सदस्य था। आगे उन्होंने बताया कि पुलिस को लवप्रीत के घर में एक छिपी हुई कोठरी भी मिली है। जहां वो तस्करी के सभी नशीले पदार्थों और पैसे को छुपाता करता था। इसके अलावा इसे अपने लिए एक सुरक्षित आश्रय के रूप में भी उपयोग करता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रेलवे लाइन निर्माण कार्य पर उपायुक्त का औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने के निर्देश

एएम नाथ। बिलासपुर, 27 नवम्बर :  उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज एसडीएम सदर रजदीप सिंह के साथ बिलासपुर के आसपास बन रहे रेलवे लाइन निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण हाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्री : मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ।  सोलन: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन के आधुनिकीकरण, सतत एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने...
article-image
पंजाब

पंजाब में 13,000 अत्याधुनिक स्टेडियमों का निर्माण होगा : सीएम भगवंत मान

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार जल्द ही पूरे पंजाब में 13,000 अत्याधुनिक स्टेडियमों का निर्माण शुरू करेगी. पहले चरण के तहत 3083 स्टेडियमों का निर्माण...
article-image
पंजाब

24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य में स्कूलों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि जिसके तहत शिक्षा विभाग ने एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!