ड्रग तस्करों को आतंकी घोषित कर जब्त करेंगे संपत्ति : सुखबीर बादल

by

रामपुरा फूल : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि पंजाब में अकाली सरकार बनने पर ड्रग माफिया और गैंगस्टरों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्हें आतंकवादी घोषित कर उनकी जमानत का विरोध करने के लिए विशेष कानून लाया जाएगा और संपत्तियां जब्त की जाएंगी।

उन्होंने यह बात शनिवार को विधानसभा हलका रामपुरा फूल के गांव भाईरुपा में आयोजित ‘पंजाब बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए कही। सुखबीर ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार पुलिस का इस्तेमाल किसानों, कर्मचारियों, मीडिया और राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए कर रही है।

युवाओं और गरीबों के लिए बड़े ऐलान

सुखबीर बादल ने घोषणा की कि सत्ता में आने पर सतलुज और ब्यास नदियों की सफाई सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। कारखानों और सीवर लाइनों का प्रदूषित पानी नदियों में नहीं गिरने दिया जाएगा। उन्होंने वादा किया कि गरीब विद्यार्थियों के लिए मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेजों में 50 प्रतिशत सीटें और राज्य में लगने वाले नए उद्योगों में स्थानीय युवाओं के लिए 75 फीसदी नौकरियां आरक्षित की जाएंगी। उन्होंने कांग्रेस, ‘आप’ और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी पंजाबियों की चिंता करने नहीं, बल्कि कांग्रेस में व्याप्त असंतोष को दबाने आए हैं।

पंजाब बन गया है ‘पुलिस स्टेट’

वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब को ‘पुलिस स्टेट’ बना दिया है। राज्य में फिरौती के लिए हत्याएं और फर्जी मुठभेड़ें हो रही हैं। वहीं, वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि ‘आप’ सरकार कार्यकाल के अंत में महिलाओं को एक हजार रुपये देकर वोट खरीदना चाहती है। उन्होंने मांग की कि यदि सरकार सच में महिलाओं के प्रति वचनबद्ध है, तो उसे उनका 60 हजार रुपये का बकाया जारी करना चाहिए।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां बोली- मैं रोज मर रही : एक महीने से नहीं किया अग्निवीर का अस्थि-विसर्जन …शहीद के दर्जे पर अड़े -श्रीनगर में हुई मौत

फरीदकोट : अग्निवीर की मौत के लगभग 1 महीने से परिवार ने अस्थियां जल प्रवाह नहीं की हैं। परिवार इस बात को लेकर अड़ा है कि बेटे को शहीद का दर्जा दिया जाए। इसके...
article-image
पंजाब

युवक का शव देनोवाल खुर्द के शराब के ठेके के निकट से बरामद

गढ़शंकर: गांव देनोवाल खुर्द के निकट शराब के ठेके के निकट से युवक का पुलिस ने शव बरामद कर कबजे में ले लिया। जिसकी पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी टीचर कालोनी बलाचौर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3 दिनों तक घनी धुंध की चेतावनी… अगले हफ्ते हो सकती है हल्की बारिश, जानें मौसम का हाल

चंडीगढ़ : पंजाब और चंडीगढ़ में आज से अगले तीन दिनों तक घनी धुंध पड़ने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट लगाया है. हालांकि, इस दौरान ठंड...
article-image
पंजाब

समुंदड़ा में ट्रैक्टर खड़े करके केंद्र  सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर जोरदार की नारेबाजी करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ता।

समुंदड़ा :  विश्व व्यापार संघ के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने कौमी मार्ग पर ट्रैक्टर खड़ा कर विरोध करने के आह्वान पर अमल करते अड्डा समुंदड़ा में ट्रैक्टर खड़े करके केंद्र  सरकार के...
Translate »
error: Content is protected !!