ड्राइवर पर पिस्टल तान दी : जंगल में घुमाते रहे और फिर बेहोश करके गाड़ी छीनकर गए भाग

by

मोगा : हम अक्सर कहीं जाने के लिए गाड़ियां बुक करते हैं। इससे आपको जहां जाना होता है. आप डायरेक्ट पहुंच जाते हैं लेकिन गाड़ी बुक करने के बहाने से कुछ बदमाशों ने गाड़ी ही लूट ली. ये मामला पंजाब से सामने आया है, जहां पंजाब के मोगा में टैक्सी स्टैंड से एक शख्स ने पहले इनोवा गाड़ी बुक की। इसके बाद उसे एयरपोर्ट के पास बुलाया, जब वह आ गया तो उसे इधर-उधर घुमाया और जंगल में ले जा कर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

गाड़ी छिन जाने के बाद ड्राइवर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करानी चाही, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई. ड्राइवर ने बताया कि वह अपने भतीजे गुरप्रीत सिंह की रजिस्टर्ड इनोवा कार चलाता है. उसे एक शख्स ने 11 नवंबर को कॉल की, जिसका नाम संदीप सिंह था।  उसने गाड़ी बुक करवाई थी. ड्राइवर को बताया गया कि बुकिंग करने वाले की बेटी विदेश से आ रही है. उसे लेने के लिए एयरपोर्ट जाना है।
ड्राइवर पर पिस्टल तान दी :  ड्राइवर गाड़ी लेकर बताए हुए एयरपोर्ट पर पहुंच गया, फिर उसे संदीप की कॉल आई और उसने ड्राइवर को बताया कि फ्लाइट लेट है, तो तुम मेरे फ्लैट पर आ जाओ। इसके बाद ड्राइवर जैसे ही गाड़ी लेकर फ्लैट पर पहुंचा, तो गाड़ी में 5 लोग सवार हो गए. इसके बाद उन्होंने ड्राइवर पर पिस्टल तान दी और उसे जंगल में घुमाते रहे और फिर बेहोश करके गाड़ी छीनकर भाग गए।
लुटेरे शादी में लेकर पहुंचे गाड़ी : इसके बाद लुटेरे रविवार को गाड़ी लेकर पंजाब के मोगा में एक शादी में शामिल होने पहुंचे. जहां किसी ने गाड़ी को पहचान लिया और गाड़ी के मालिक को बता दिया. इसके बाद गाड़ी का मालिक पुलिस लेकर शादी में पहुंच गया। जहां से लुटेरों को दबोच लिया गया. इस मामले का 15 दिन बाद गिरफ्तारी की गई।  संदीप सिंह, निहाल सिंह, विजय सिंह, अभिषेक, राम प्रताप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।  अब पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
ग्रुप में मिली गाड़ी की जानकारी :  पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इससे पहले उन्होंने कितनी वारदातों को और अंजाम दिया है।  ड्राइवर अमर सिंह ने बताया कि उसने गाड़ी लूटे जाने के बाद पुलिस चौकी में शिकायत कराई थी लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई।  इसके बाद अलग-अलग ड्राइवर ग्रुप में गाड़ी का नंबर और फोटो डाला गया था। शादी में गाड़ी देखने के बाद किसी ड्राइवर ने मालिक को जानकारी दी और तब जाकर गाड़ी मिली।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रेजा कार से करोड़ों का कैश बरामद, आरोपियों ने पुलिस को दिया 25 लाख का लालच

फरीदाबाद :  पुलिस ने ब्रेजा कार से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया कैश करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। पुलिस ने कैश को कब्जे में लेकर...
article-image
पंजाब

डेरा लोह लंगर में क्षेत्र के 7 जरूरत मंद दांतों के मरीजों को दिए गए डैचर : डेरा लोह लंगर गांव नंगल खुर्द के डेरा बिशनपुरी के परिसर में चल रहा

डेरा लोह लंगर बाबा विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में पिछले कई वर्षों से जो लोग किसी भी कारणवश अपना उपचार नहीं करवा सकते उनके लिए वरदान साबित हो रहा है होशियारपुर : दलजीत अजनोहा...
article-image
पंजाब

पिछली बार 1650 से इस बार 4179 मतों से रोढ़ी जीते

गढ़शंकर से आप के जीते विधायक जय कृष्ण सिंह रोढ़ी पेशे से फोटोग्राफर गढ़शंकर: गढ़शंकर विधानसभा हलके से लगातार दूसरी बार चुनाव में जीत दर्ज कर विधायक जय कृष्ण सिंह रोढ़ी पेशे से फोटोग्राफर...
article-image
पंजाब

रेप का आरोपी आप विधायक पठानमाजरा ग्वालियर से गिरफ्तार : कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा  को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें पटियाला की अदालत में पेश किया गया,...
Translate »
error: Content is protected !!