ड्राई डे हिमाचल प्रदेश में 2 दिन रहेंगे : दुकानों, सार्वजनिक स्थलों, ढाबों आदि पर मादक पदार्थों की बिक्री पर पाबंदी रहेगी

by

एएम नाथ । ऊना । हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर आई है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में प्रदेश में मतदान है। ऐसे में एक जून को यहां ड्राई डे रहेगा। दुकानों, सार्वजनिक स्थलों, ढाबों आदि पर मादक पदार्थों की बिक्री पर पाबं0दी रहेगी।  इसके अलावा चार जून को भी ड्राई डे ही रहेगा।

इसे लेकर ऊना के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं DC जतिन लाल ने बताया कि ऊना जिले में पहली जून को लोकसभा चुनाव व दो विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत जिले में होटलों, ढाबों, दुकानों अथवा अन्य सार्वजनिक एवं निजी स्थलों पर शराब इत्यादि जैसे मादक पदार्थों की बिक्री और वितरण पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा मतगणना के दिन चार जून को भी जिला में ‘ड्राई डे’ रहेगा। राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त ने आदेश जारी किए हैं।

जतिन लाल ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर यह पाबंदी मतदान से 48 घंटे पूर्व, यानी 30 मई सायं छह बजे से पहली जून को सायं छह बजे तक लागू रहेगी। इसके अतिरिक्त चार जून को मतगणना के दिन मतों की गिनती की प्रक्रिया सम्पन्न होने तक उक्त पाबंदी लागू होगी।

क्यों होता है ड्राई डे :  किसी भी राज्य में ड्राई डे घोषित करने के पीछे कई तरह की वजह हो सकती हैं। ड्राई डे अक्सर किसी राष्ट्रीय पर्व या धार्मिक पर्व के मौके पर रखा जाता है। चुनाव के दौरान ड्राई डे रखने का मुख्य कारण बेहतर कानून व्यवस्था को बनाए रखना भी होता है।  हिमाचल में वोटिंग के दिन कई चीज़ों पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार पर भी पूरी तरह से रोक लग जाएगी। इसके अलावा इस दिन बसों के समय में भी कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत खर्च होंगे 40 करोड़ रूपये: मंत्री वीरेंद्र कंवर

बिहडू में एक दिवसीय महागीर (मछुआरा) सम्मेलन आयोजित ऊना: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, पशुपालन व मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज बंगाणा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मंदली के गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाटू मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने शीश नवाया : भाजपा सरकार की 90 करोड़ रुपये की देनदारी सहित सभी देनदारियों को निपटाने के लिए 153 करोड़ रुपये जारी – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ । ठियोग : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को ठियोग विधानसभा क्षेत्र के नारकंडा के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने हाटू मंदिर पहुंचकर शीश नवाया।   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुंडखर स्कूल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन

भोरंज 25 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य रेडक्रॉस “अस्पताल कल्याण शाखा ” की अध्यक्षा जानकी शुक्ला (लेडी गवर्नर ) ने मरीजों को फल एवं मिठाई की वितरित

शिमला 11 नवंबर – हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस “अस्पताल कल्याण शाखा ” की अध्यक्षा जानकी शुक्ला (लेडी गवर्नर ) ने दीपावली के अवसर आज “मानसिक चिकित्सालय एवं पुनर्वास केंद्र ” शिमला में जाकर मरीजों...
Translate »
error: Content is protected !!