तंबाकू के दुष्प्रभावों को लेकर जनसाधारण में जागरूकता के लिए कार्यशाला आयोजित : जागरूकता गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार में मीडिया की सहभागिता महत्वपूर्ण

by

ज़िला मुख्यालय स्तर पर कार्यरत प्रेस प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
चंबा, 20 सितंबर
ज़िला को तंबाकू मुक्त बनाने को लेकर जारी मुहिम के तहत डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा के तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश तंबाकू नियंत्रण प्रगामी केंद्र (कैच) के तत्वावधान में आज बचत भवन में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
कार्यशाला में ज़िला मुख्यालय स्तर पर कार्यरत प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया कर्मियों ने भाग लिया ।
कार्यशाला में वरिष्ठ पत्रकार बाल कृष्ण पराशर मुख्य अतिथि तथा प्रधान प्रेस क्लब चंबा दीपक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बाल कृष्ण पराशर ने तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी प्रचार-प्रसार में मीडिया कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए सामूहिक भागीदारी के निर्वहन का भरोसा दिया ।
कार्यशाला में प्रेस प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए ज़िला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ करण हितेषी ने केंद्र की कार्य प्रणाली की जानकारी प्रदान करते हुए विभिन्न तंबाकू नियंत्रण नियमों से संबंधित जानकारियां साझा की ।
उन्होंने इस दौरान शारीरिक और मानसिक स्तर पर तंबाकू उत्पादों से होने वाली गंभीर दुष्प्रभावों की जानकारी भी प्रदान की ।
साथ में उन्होंने जागरूकता गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार में मीडिया की महत्वपूर्ण सहभागिता उपलब्ध करवाने का मीडिया कर्मियों से आह्वान भी किया।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय से हिमाचल प्रदेश तंबाकू नियंत्रण प्रगामी केंद्र ( कैच) के समन्वयक डॉ.ऐश्वर्या ने तंबाकू नियंत्रण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
उन्होंने तंबाकू नियंत्रण नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की । परियोजना समन्वयक डॉ.साक्षी ने तंबाकू मुक्त अभियान में सहयोग देने वाली संस्थाओं एवं कार्य योजना से संबंधित जानकारियों का व्योरा रखा।
इस अवसर पर ज़िला लोक संपर्क अधिकारी खेमचंद चौहान, तकनीकी सहायक राकेश कुमार, प्रचार सहायक सुशील कुमार भी उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दूध उत्पादन की क्षमता के आधार पर करें त्वरित प्रबंध : गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त ने की दुग्ध सहकारी सभाओं के गठन की प्रगति की समीक्षा एएम नाथ।  हमीरपुर 04 फरवरी। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा दूध की खरीद एवं एकत्रीकरण के लिए एक सुनियोजित चेन विकसित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने सीवरेज फीस घटाकर आधा किया, सुक्खू सरकार ने टॉयलेट टैक्स लगाया  : जयराम ठाकुर

व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर व्यवस्था का पतन कर रहे हैं मुख्यमंत्री,  बच्चों के स्कूली बैग पर भी एचआरटीसी ने लगा दिया अलग किराया एएम नाथ। धर्मशाला :   धर्मशाला में मीडिया को संबोधित करते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किन्नर अखाड़े का बड़ा एक्शन : ममता कुलकर्णी-लक्ष्मी नारायण को महामंडलेश्वर पद से हटाया

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के बीच किन्नर अखाड़े ने बड़ा एक्शन लिया है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाकर अखाड़े से बाहर कर दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी में मजदूर दिवस पर श्रमिकों ने उठाई शोषण के खिलाफ आवाज।

बीबीएन, 1 मई (तारा) :अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आज हिंदुस्तान फूड लिमिटेड, बद्दी के गेट पर श्रमिकों द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मजदूर साथियों को मजदूर दिवस की हार्दिक...
Translate »
error: Content is protected !!