तकनीकी शिक्षा मंत्री ने वनखंडी में चिड़ियाघर को चिह्न्ति भूमि का किया निरीक्षण : अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश 

by
देहरा /तलवाड़ा :   तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज बनखंडी में बनने वाले चिड़ियाघर की भूमि का निरीक्षण किया तथा उन्होंने चिड़ियाघर के निर्माण कार्य को तेजी से लाने के निर्देश दिए। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी आयोजित करते हुए कहा कि कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने का संकल्प वर्तमान सरकार ने लिया है तथा इसी कड़ी में विभिन्न परियोजनाओं को स्वीकृति भी प्रदान की है तथा कांगड़ा जिला में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके और स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त हो सकें।
 उन्होंने कहा की वनखंडी में चिड़ियाघर 250 हेक्टेयर भूमि में निर्मित किया जाएगा इसमें सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि पर्यटकों के लिए यह चिड़ियाघर आकर्षण का केंद्र बन सके। यह चिड़ियाघर विद्यार्थियों को भी प्रकृति तथा वन्य प्राणियों को जानने के लिए मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि  राज्य सरकार एशियन विकास बैंक की मदद से हिमाचल में पर्यटन विकास के लिए 2500 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे, प्रारंभिक तौर पर 1300 करोड़ की राशि स्वीकृत भी हो चुकी है। पर्यटन विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पर्यटन निगम के अधिकारियों को तीव्र गति के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके।
     उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए साहसिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन अधोसंरचना को विकसित करने के दृढ़ प्रयास कर रही है और भविष्य में सालाना पांच करोड़ पर्यटकों के स्वागत का महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है।
   उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ है और इसके माध्यम से प्रदेश के हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से आजीविका प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास और अपनी प्राकृतिक सुंदरता को और बेहतर ढ़ंग से प्रदर्शित करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए नई प्रतिबद्धता के साथ, हिमाचल प्रदेश एक उत्कृष्ट वैश्विक पर्यटन स्थल बनने की राह पर अग्रसर है। हिमाचल देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में पर्यटकों के लिए सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में उभर कर सामने आया है।
बैठक में भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के  अध्यक्ष नरदेव कंवर , कांग्रेस नेता डॉक्टर राजेश शर्मा , ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा , एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा, डीएफओ सनी वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

चंबा में ग्रामीण संवाद महोत्सव–2025″ का आयोजन 30 सितंबर से

एएम नाथ। चम्बा :  ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आगामी 30 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक तीन दिवसीय “ग्रामीण संवाद महोत्सव” का आयोजन जिला मुख्यालय चंबा के हरदासपुरा पार्क में किया जाएगा। इस महोत्सव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य सेवा पेशा मानवीय सेवा का सर्वोत्तम माध्यम : कुलदीप सिंह पठानिया

एसएसआरबी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा में वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल वार्षिक परीक्षा परिणाम में बेहतर स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं को किया पुरस्कृत एएम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरोली उत्सव में काफ रैली में पहुंची एक से बढ़कर एक बछड़ी

रोहित जसवाल । हरौली : हरौली उत्सव में पशु पालन विभाग द्वारा पशु पालन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें 4 महीने तक से कम उम्र की बछड़ियों ने भाग लिया।रैली में एक से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एएम नाथ द्वारा विशेष तस्वीरें विधान सभा सचिवालय तपोवन से  सतलुज ब्यास टाइम्स के पाठकों के लिए 

आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय कुलदीप सिंह पठानिया जी ने 14 वी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही का संचालन किया। Share     
Translate »
error: Content is protected !!