तप अस्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी और बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जन्म उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया

by

गढ़शंकर।  तप अस्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी समारोह और बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जन्म उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। 11 अप्रैल को अखंड पाठ साहिब आरंभ हुए। 12 को रैण सवाई कीर्तन, 13 को बैसाखी समारोह तथा 14 अप्रैल को बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जन्म उत्सव मनाया गया। इसमें प्रमुख रागी ढाडी जत्थों ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरु घर के मुख्य सेवक बाबा केवल सिंह जी, उनके जत्थे भाई बलजिंदर सिंह दीपक सिंह, बाबा सुरजीत सिंह जी हीरा वाले, बिशंबर सिंह, जसवंत सिंह, बाबा सुरजन सिंह जी ने संगत को बाणी  के इतिहास से जोड़ा। इस अवसर पर बाबा साहिब जी के दर्शन के प्रख्यात लेखक एसएल विरदी जी और डॉ. रितु सिंह जी ने संगत को बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की जीवनी के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे संत बाबा लखबीर सिंह जी मुलखी मिसल शहीदी तरना दल , विधायक होशियारपुर ब्रह्मा शंकर जिम्पा,  चरणजीत चन्नी, जसवीर सिंह गढ़ी चेयरमैन एससी कमीशन पंजाब, गुरलाल सैला ने उपस्थित संगत को बाबा साहिब डॉ. भीम राव जी की जयंती की बधाई दी। इस अवसर पर आयुर्वेद सोसायटी गढ़शंकर सनिता चैरिटेबल बलाचौर सतनाम ब्लड बैंक होशियारपुर द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। इस दौरान बाबा हरभजन सिंह जी ने संगत को गुरु घर में चल रही कार सेवाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह चेयरमैन डॉ. कुलवरण , बाबा नरेश सिंह , सरदार मक्खन सिंह, बाबा सुखदेव सिंह , बाबा हरभजन सिंह , चौधरी जीत सिंह, सतपाल सिंह, विंदर सिंह, चरण भारती, रोशन लाल, गुरुमीत सिंह, डॉ. जसवीर विक्की, हेम राज बैंस, डॉ. विपिन कुमार, बलजीत सिंह कमेटी सदस्य मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब श्रद्धालु ने मां को भेंट किया 25 तोले सोने का मुकुट व टीका

चिन्तपूर्णी : विश्व विख्यात मां चिंतपूर्णी के दरबार में सोमवार सुबह आरती के समय पंजाब से आए एक श्रद्धालु ने मां चिंतपूर्णी की पावन पिंडी पर लगभग 25 तोले सोने का मुकुट व टीका...
article-image
पंजाब

मोहाली स्कूल ऑफ एमिनेंस के विद्यार्थियों से शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने की मुलाकात

एसएएस नगर : पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज मोहाली के फेज 11 स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस का दौरा किया। इस दौरे के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री ने स्कूल में...
Translate »
error: Content is protected !!