तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना की जांच को लेकर कमेटी गठित : मृतकों एवं घायलों के परिजनों को तत्काल राहत राशि प्रदान

by
कमेटी सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करेगी रिपोर्ट
चंबा ,11 अगस्त :   उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उपमंडल चुराह के तहत तीसा-बैरागढ़ संपर्क सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना की जांच को लेकर एसडीम तीसा की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने के निर्देश जारी किए हैं ।
कमेटी निर्दिष्ट प्रारूप पर तत्काल गहन अध्ययन व जांच और विश्लेषण करने के उपरांत सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
गठित कमेटी में सहायक अभियंता अभियांत्रिकी लोक निर्माण विभाग और थाना प्रभारी तीसा को शामिल किया गया है।
इसके अलावा उपायुक्त अपूर्व देवगन और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।
उपायुक्त ने बताया कि वाहन दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 25 हजार और घायलों के परिजनों को 10 हजार रुपए की तत्काल राहत राशि प्रदान कर दी गई है ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत समिति श्री नयना देवी जी के सभी 15 वार्डों का चुनाव परिणाम घोषित

एएम नाथ। बिलासपुर, 01 जून: पंचायत समिति श्री नयना देवी जी के सभी 15 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं: 1. तनबोल (वार्ड 01) महेंद्र कुमार...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जेएनवी आवेदन में गलती सुधारने का अंतिम मौका, 11 और 12 अगस्त को आॅनलाइन आवेदन विंडो रहेगी ओपन

धर्मशाला, 11 अगस्त: जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि जेएनवी की कक्षा छठी में प्रवेश हेतु जिन उम्मीदवारों ने आॅनलाइन आवेदन किया है उनके लिए नवोदय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारूद से भरी बंदूक से अचानक चली गोली, 12 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

एएम नाथ। सोलन : जिला सोलन के उपमंडल अर्की में आंगन में रखी एक लाईसेंसी बंदूक से गोली लगने से युवक की मौत हो गई है। घटना वीरवार दोपहर बाद की बताई जा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री…भाजपा सांसदों से आपदा प्रभावितों के हित में केंद्र से मुद्दा उठाने का किया आग्रह 

एएम नाथ। शिमला : सेब उत्पादक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक राकेश सिंघा के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें संघ की विभिन्न मांगों और...
Translate »
error: Content is protected !!