तलवाड़ा का दो दिवसीय छिंझ मेला 12 और 13 सितम्बर को

by

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) : ग्राम सुधार दंगल समिति तलवाड़ा की बैठक अध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय टैरेस रोड स्थित छिंज स्टेडियम में आयोजित होने वाले दो दिवसीय वार्षिक छिंज मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। सभा के सचिव चौधरी करतार सिंह दुसड़का ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी तलवाड़ा क्षेत्र का प्रसिद्ध छिंज मेला 12 व 13 सितम्बर को आयोजित किया जा रहा है। छिंज मेले में उत्तर भारत के नामी पहलवान अपनी कुश्ती के जोहर दिखाएंगे।समिति ने माली की कुश्ती के लिए 91 हजार रुपये का नकद पुरस्कार निर्धारित किया है।जबकि छोटी माली की पुरस्कार राशि 45 हजार रुपये की राशि तय की गई है।इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद, मनोहर लाल, मुनीश पुरी, इंदु भोला,गिरधारी लाल, विपन कुमार, पवन कुमार सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

12 पिस्तौल और 50 कारतूस बरामद : गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के छह गुर्गों को दबोचा

चंडीगढ़ : सीआईए टीम रूपनगर ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के छह गुर्गों को दबोचा है। आरोपियों के पास से 12 पिस्तौल और 50 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने हथियार तस्करी की एफआईआर...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करवाए बेमिसाल विकास कार्य: सुंदर शाम अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री ने शेरगढ़ बाइपास से छावनी कलां जाने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत 10.53 लाख रुपए की लागत से बनेगी .78 किलोमीटर लंबी सडक़ होशियारपुर :उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब...
article-image
पंजाब

डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का नाम इंटरनैशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का नाम इंटरनैशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया उनके द्वारा वैदिक वास्तु पर पिछले बीस वर्षों से ज्यादा समय में बिना...
Translate »
error: Content is protected !!